PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

भगवंत मान ने उठाया बड़ा कदम, बिजली बिल के लिए अब होंगे अधिकारी निजी तौर पर जिम्मेवार,

punjab chandigarh another big step of bhagwant mann and officers personally responsible for wrong electricity bill of any house

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने एक और बड़ा कदम उठाया है। हर घर को 300 यूनिट प्रति महीना बिजली मुहैया करवाने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्देश जारी किए हैं कि अगर किसी के घर का बिल गलत आया तो उस क्षेत्र का अधिकारी निजी तौर पर जिम्मेवार होगा। इसके साथ यह भी कहा गया है कि हर घर की पूरी मीटरिंग होगी और समय पर सही बिल मुहैया करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर से जारी पत्र के बाद डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन ने सभी चीफ इंजीनियर्स को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि हर मीटर की रीडिंग और बिलिंग सुनिश्चित की जाए और किसी को भी बढ़ाकर या गलत बिल जारी न किया जाए। अगर कहीं ऐसी कोई शिकायत पाई गई तो संबंधित अधिकारी की निजी तौर पर जिम्मेवारी होगी।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी इस बात को अपने कार्यकाल में मुद्दा बनाया था। उनका दावा था कि कहीं कहीं 50 हजार से एक लाख रुपयेतक बिल आए हुए हैं जबकि उन घरों में न तो एसी लगा हुआ है और न ही कोई ऐसे उपकरण जिसमें बिजली की खपत ज्यादा हो। बिजली बिल ज्यादा आने का मुद्दा पंजाब में महत्वपूर्ण है। आम शिकायत है कि जब विभागीय अधिकारियों की गलती से इस प्रकार के बिल आते हैं तो अधिकारी उपभोक्ताओं से पहले बिल भरने का दबाव डालते हैं और बाद में बिलों को ठीक करते हैं।

Latest News