PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

पंजाब में फिर चली गोलियां, कांग्रेस पार्षद के पति को लगी, फैली सनसनी,

Firozepur firing again in punjab woman congress councilor s husband attacked

PTB Big Political फिरोजपुर : पंजाब गैंगवार, गोलीबारी, लूट पाट का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में बगदादी गेट के पास आज दोपहर दिन दिहाड़े काले रंग की स्कार्पियो पर आए युवाओं ने वार्ड नंबर 17 की कांग्रेसी महिला पार्षद प्रवीण कुमारी के पति मुक्खा को गोली मार दी और गोली उसकी टांग के आरपार निकल गई।

घायल मुक्खा को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है जहां डॉक्टर आर.एल. तनेजा ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। इस अवसर पर नगर कौंसिल फिरोजपुर शहर के प्रधान रिंकू ग्रोवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और आए दिन शहर में गोली चल रही है।

उन्होंने कहा कि आज प्रात: भी शहर के मुल्तानी गेट के अंदर युवाओं द्वारा गोली चलाई गई जिस कारण शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। रिंकू ग्रोवर ने कहा कि अगर शहर में कानून व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया और आए दिन बदमाशी और गुंडागर्दी करने वाले वालों को पकड़ा नहीं गया तो शहर में कांग्रेसी आम लोगों को साथ लेकर थाने के बाहर धरना देंगे और घेराव करेंगे।

रिंकू ग्रोवर ने आरोप लगाते हुए कहा के समाज विरोधी तत्व फिरोजपुर में खुलेआम अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और लोगों की जान व माल को हर समय खतरा बना रहता है। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा हमलावरों का को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है।

Latest News