PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब में कोरोना का बड़ा धमाका, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक साथ 46 विद्यार्थी मिले संक्रमित, यूनिवर्सिटी सील

46 students at rajiv gandhi national law university patiala were found corona positive

PTB Big News पटियाला : पंजाब में एक बार फिर से कोरोना ने खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को सेहत विभाग के अधिकारियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब पटियाला के गांव सिद्धूवाल स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक साथ 46 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे पहले यूनिवर्सिटी में 15 और विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके बाद अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है।

इसके बाद सेहत विभाग ने बुधवार को एहतियाती कदम उठाते हुए यूनिवर्सिटी को पूरी तरह से सील कर दिया। अब न यूनिवर्सिटी में कोई बाहर से अंदर जा सकेगा और न ही अंदर से बाहर जा सकेगा। सेहत विभाग के डा. सुमित सिंह ने बताया कि बुधवार को विभाग की टीम की ओर से 500 और सैंपल कोविड जांच को लिए गए हैं। इनमें विद्यार्थियों के साथ-साथ फैकेल्टी मेंबर शामिल हैं।

डॉ. सुमित सिंह ने बताया कि लॉ यूनिवर्सिटी के जो 61 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें किसी को भी अस्पताल में दाखिल कराने की जरूरत नहीं पड़ी। सभी संक्रमितों को हल्का बुखार, खांसी व जुकाम की शिकायत है। इसलिए इन सभी स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी में ही आइसोलेट करके उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर संक्रमितों ने कोरोना के लिए वैक्सीनेशन करा रखा है।

लॉ यूनिवर्सिटी में कोरोना के फैलने के बारे में डॉ. सुमित सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को कुछ स्टूडेंट्स बाहर से वापस अपने हॉस्टल लौटे थे। इनमें कुछ कोरोना संक्रमित थे, लेकिन इन्होंने लक्ष्णों की तरफ ध्यान नहीं दिया और आने के बाद पार्टी भी की। जिससे कोरोना फैल गया। लेकिन अब कोरोना ज्यादा न फैले, इस पर पूरी नजर रखी जा रही है।