PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के इस जिले के सरकारी स्कूलों में नया फरमान हुआ जारी, अध्यापकों में रोष

New decree issued in government schools of this district of Punjab

PTB News “शिक्षा” गुरदासपुर : गुरदासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों में पढ़ाई के दौरान फोन इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद अध्यापकों में रोष पाया जा रहा है और उन्होंने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है। अध्यापकों का कहना है कि सरकार ऑन लाइन कक्षों को खुद प्रोत्साहित कर रही है।

गुरदासपुर जिला शिक्षा अधिकारी हरपाल सिंह की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार जिले के स्कूलों में पढ़ाते समय अध्यापकों को अपने मोबाइल फोन बंद रखने होंगे। इतना ही नहीं, अध्यापक अपने फोन स्कूल मुखी के पास भी रख सकते हैं। यह आदेश सुनने के बाद अध्यापकों में रोष शुरू हो गया है। अध्यापकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।

उनका कहना है कि एक तरफ सरकार 16 से 31 मई तक ऑन लाइन कक्षाओं की बात कर रही है, दूसरी तरफ इस आदेश को जारी कर दिया गया है। प्राइवेट स्कूलों में अध्यापकों को फोन अपने साथ रखने की अनुमति नहीं होती। यह बच्चों के लिए अच्छा है कि अध्यापक बिना किसी डिस्टर्बेंस के पढ़ा पाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी हरपाल सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन को सुझाव आया था, जिसके बाद ही यह फैसला लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अध्यापकों को फोन स्कूल में लाने पर पाबंदी नहीं है। कक्षा में पढ़ाते समय सिर्फ फोन बंद रखना होगा, ताकि पढ़ाते समय कोई डिस्टर्बेंस ना हो। काफी सोच समझ के ही यह फैसला लिया गया है।

फिलहाल यह आदेश सिर्फ गुरदासपुर में ही लिया गया है। लेकिन आने वाले दिनों में यह फैसला राज्य के अन्य जिलों में भी लिया जा सकता है। गौरतलब है कि भगवंत मान सरकार पहले से ही राज्य में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के प्रयास में जुटी हुई है।