PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

मोहाली में हुए ब्लास्ट के बाद चली अंधाधुंध गोलियां, फैली सनसनी,

big news after the blast in mohali now the bullets fired Punjab

PTB Crime न्यूज़ मोहाली : पंजाब के मोहाली से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां सोहाना पुलिस ने सेक्टर 82 के पास रिहायशी क्षेत्र ‘फाल्कन व्यू’ के बाहर हवा में चार गोलियां चलाने के आरोप में चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। संदिग्ध की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले हैप्पी बाउंसर के तौर पर हुई है।

सोहाना थाने के SHO गुरजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा निवासी सुमित कुमार, सागर, नसीब और रवींदर सिंह फाल्कन व्यू में किराए के फ्लैट नंबर 1004, एफ ब्लॉक, 10वीं मंजिल में रह रहे हैं। बीती रात चारों अंबाला में सागर की चचेरी बहन के विवाह के लिए गए थे। वह हैप्पी बाउंसर को भी अपने साथ ले गए। गुरूवार सुबह 5.15 पर जब वह वापस आए तो हैप्पी ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक के साथ हवा में दो गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गया।

SHO ने बताया कि हैप्पी के खिलाफ सोहाना थाने में आईपीसी की धारा 25 हथियार एक्ट, 59 और 336 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडबलयूए) के प्रधान, ग्रुप कैप्टन कुलदीप सिंह (सेवामुक्त) ने बताया कि सुबह 5.23 बजे गोलीबारी की सूचना मिली और सुरक्षा गार्ड को सूचना दी, जिसने हैप्पी बाउंसर के साथ नौजवानों को देखा। नौजवानों ने सुरक्षा गार्ड से माफी मांगी और हैप्पी ने नशे की हालत में होने के कारण गोलियां चला दी और फिर ऐसा न करने का भरोसा दिया। सुबह 6.30 बजे दोबारा, हैप्पी ने हवा में दो गोलियां चलाई और अपनी क्रेटा कार में फरार हो गया।