PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. द्वारा आयोजित गणित मंथन-2022 में विद्यार्थियों ने पूरे जोश एवं उत्साह से लिया भाग,

KMV organises online Inter- college competition GANIT MANTHAN- 2022

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ मैथमेटिक्स के द्वारा गणित मंथन-2022 का ऑनलाइन आयोजन करवाया गया। वैदिक गणित के संस्थापक स्वामी भारती कृष्ण तीरथ को समर्पित इस आयोजन में पंजाब के साथ-साथ तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र एवं भारत के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लेते हुए मैथमेटिकल डांस, वैदिक गणित विषय पर ई-कोलाज एवं पाई पर आधारित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने अर्थमैटिक केलकुलेटर में वैदिक सूत्रों की अहमियत एवं कंप्यूटर आर्किटेक्ट, डिजिटल सिगनल प्रोसेसिंग और चिप डिजाइनिंग में इसके महत्व को दर्शाया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने जहां रोजाना जीवन में पाई के महत्व को अपने स्लोगंस के द्वारा पेश किया वहीं साथ ही गणित के विभिन्न ग्राफ दर्शाता हुआ मैथमेटिकल डांस प्रस्तुत कर भी सभी का दिल जीता। ई-कोलाज प्रतियोगिता में जहां पहला स्थान हरमनप्रीत, दूसरा स्थान अंकिता ठाकुर और तीसरा स्थान सतमी वी ने हासिल किया वहीं साथी वजिंदर कौर, बलजिंदर कौर एवं नवरूप कौर की प्रस्तुति प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया।

इसके साथ ही मैथमेटिकल डांस प्रतियोगिता में तानिया अरोड़ा पहले, मुस्कान एवं सेजल दूसरे और अंकता ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में से विनीत कुमार, प्रभकीरत, अनमोल सिद्धू, दविंदर कौर आदि द्वारा बनाए गए स्लोगंस को पसंद किया गया। सभी विजेता छात्राओं को विद्यार्थियों को मुबारकबाद देते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस सफल आयोजन के लिए गणित विभाग अध्यक्ष श्रीमती वीना दीपक, श्रीमती आनंद प्रभा, डॉ. नताशा एवं डॉ. मोनिका के साथ-साथ समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।