PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, इन गैंगस्टरों ने रची थी हत्या की साजिश,

sidhu musewala murder mystery punjab police lawrence bishnoi goldy brar Chandigarh Punjab PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। लॉरेंस गैंग के 5 गैंगस्टरों ने मिलकर मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। इसमें लॉरेंस के अलावा गोल्डी बराड़, सचिन थापन, अनमोल बिश्नोई और बिक्रम बराड़ शामिल थे।लॉरेंस ने तिहाड़ जेल से पूरी साजिश रची। कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और दुबई बैठे गैंगस्टर विक्रम बराड़ ने साजिश को अंजाम दिया।

अनमोल बिश्नोई और सचिन थापन ने पूरी साजिश में अहम भूमिका निभाई। यह पांचों गैंगस्टर की मूसेवाला की रेकी से लेकर हत्या करने वाले शार्प शूटर्स को डायरेक्शन दे रहे थे। लॉरेंस से पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है।

यह भी खुलासा हुआ है कि लॉरेंस गैंग मूसेवाला से इस कदर रंजिश रखकर बैठा था कि बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर में हत्या की साजिश थी। यही वजह है कि हत्या में रूसी वैपन AN94 इस्तेमाल किया गया। इस हथियार के तेजी से गोली छोड़ने की वजह से बुलेटप्रूफ ग्लास को भी बेअसर किया जा सकता है। मूसेवाला की फॉर्च्यूनर किस लेवल की बुलेटप्रूफ है, यह जानने कुछ गैंगस्टर जालंधर गए थे। जहां फॉर्च्यूनर बुलेटप्रूफ करवाने के बहाने उन्होंने कंपनी से बातचीत की थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

पंजाब पुलिस को मूसेवाला हत्याकांड में 4 शार्प शूटर्स की तलाश है। इसमें हरियाणा के सोनीपत का प्रियवर्त फौजी और अंकित सेरसा शामिल है। इनके हत्याकांड में शामिल होने की पुष्टि मोनू डागर ने की है। उसी ने इन दोनों को इस हत्याकांड के लिए अरेंज किया था। बाकी 2 शार्प शूटर जगरूप सिंह रूपा अमृतसर और मोगा का मनु कुस्सा शामिल हैं।

पंजाब पुलिस तिहाड़ जेल से लाए लॉरेंस से भी पूछताछ कर रही है। अब लॉरेंस और पहले पकड़े गए 10 आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने लॉरेंस के सामने गोल्डी बराड़ के जीजा गैंगस्टर गोरा से पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं।