PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

SFJ सरगना पन्नू ने दी केजरीवाल और भगवंत मान को बेअंत सिंह जैसे हश्र की धमकी,

khalistani gurpatwant singh pannu fir arvind kejriwal bhagwant mann had threatened Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू पर पंजाब में FIR दर्ज की गई है। पन्नू ने कल संगरूर में काली माता मंदिर के बाहर खाालिस्तानी नारे लिखने को लेकर वीडियो जारी की थी।

इसमें कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान खालिस्तान के एजेंडे पर न चले तो उनका भी पूर्व CM बेअंत सिंह जैसा हश्र होगा। यह केस संगरूर में ही दर्ज किया गया है। पन्नू ने मंदिर में नारे के बाद एक वीडियो जारी की थी।

जिसमें उसने दावा किया कि खालिस्तानी समर्थक सिखों ने यह नारे लिखे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार खालिस्तान समर्थक सिखों की मदद और समर्थन से बनी है। पन्नू ने कहा था कि यह नारे इस बात को तस्दीक करते हैं कि 26 जनवरी 2023 को पंजाब में खालिस्तान रेफरेंडम पर वोट होगा।

पन्नू के खिलाफ संगरूर में नफरत फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पन्नू के खिलाफ यह दूसरा केस है। इससे पहले मोहाली में देशद्रोह और दो समुदायों को भड़काने का केस दर्ज किया जा चुका है।