PTB News

Latest news
जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ,

भूकंप से दहला अफगानिस्तान, 250 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई हुए घायल, दहशत का बना माहौल,

earthquake of 6 1 magnitude kills 155 in afghanistan Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ अफगानिस्तान : अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप ने अफगानिस्तान ने भयंकर तबाही मचाई है। सुबह-सुबह आए भूकंप में वहां 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई व सैंकड़ों लोग घायल हो गए। भूकंप के ये झटके पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी।

भूकंप की अधिकमत तीव्रता अबतक तय नहीं हो पाई है, हालांकि रिएक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है। अफगानिस्तान में आया भूकंप इससे कुछ ही कम तीव्रता वाला था। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये झटके 6.1 तीव्रता के थे । पाकिस्‍तान में भी अफगानिस्‍तान से सटे कई इलाकों में बर्बादी हुई है।

अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र दक्षिणी पूर्वी अफगानिस्‍तान के खोस्‍त शहर से 44 किमी दूर था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व में था। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक भूकंप के झटके इस्लामाबाद समेत बाकी शहरों में भी महसूस हुए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि भूकंप के ये झटके कुछ सेकेंड तक महसूस हुए। इसकी वजह से लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था। तब इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और मुल्तान में ये झटके महसूस हुए थे। ये झटके फैसलाबाद, एबटाबाद, स्वात, बुनेर, कोहाट और मलकांडी में भी महसूस हुए।