PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

संगरूर लोकसभा सीट पर मतदान जारी, अभी तक हुई सिर्फ 12.75% वोटिंग, वित्तमंत्री चीमा और शिक्षा मंत्री ने भी किया मतदान,

sangrur bye election 2022 sangrur lok sabha seat polling live polling percentage candidates Punjab PTB Big News

PTB Big न्यूज़ संगरूर : संगरूर लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। यहां सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और शिअद (अमृतसर) के बीच मुकाबला है। सुबह 11 बजे तक यहां 12.75% मतदान हो चुका है। पंजाब सरकार में वित्तमंत्री हरपाल चीमा और शिक्षा मंत्री मीत हेयर मतदान कर चुके हैं।

मतगणना 26 जून को होगी। संगरूर सीट पर कुल 15 लाख 69 हजार 240 मतदाता हैं। जिनमें 8 लाख 30 हजार 56 पुरुष और 7 लाख 39 हजार 140 महिला मतदाता हैं। आम आदमी पार्टी के लिहाज से यह उपचुनाव काफी अहम है। पंजाब में सरकार बनने के करीब 100 दिन बाद AAP का यह पहला चुनाव है। अगर आप जीत जाती है तो इसे सरकार की कारगुजारी पर मुहर माना जाएगा। हारी तो सवाल उठेंगे।

संगरूर लोकसभा सीट पंजाब के सीएम भगवंत मान की गढ़ रही है। मान ने यहां से 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीता। 2019 में जीतने वाले वह देश भर से AAP के अकेले सांसद थे। मान इस बार धूरी विस सीट से चुनाव जीतकर MLA बन गए। पार्टी को 117 में से 92 विस सीटें मिलने के बाद CM बनने के लिए उन्होंने सीट से इस्तीफा दे दिया। अब पिछले एक हफ्ते से वह संगरूर में डटे हुए हैं। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी यहां प्रचार कर चुके हैं। आप ने यहां से सरपंच गुरमेल सिंह घरांचो को टिकट दी है।

संगरूर के चुनाव प्रचार में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड छाया रहा। मूसेवाला की मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उससे एक दिन पहले ही AAP सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटाई थी। कांग्रेस और शिअद अमृतसर इसी मुद्दे पर वोट मांग रहा है। वहीं अकाली दल ने इसे पंथक मुद्दा बनाया है। जिसमें बेअंत हत्याकांड के दोषी बलवंत राजोआणा की बहन कमलदीप कौर राजोआणा को टिकट दी गई है। वह बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा उठा रहे हैं।