PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

पंजाब में फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जल कर हुआ खाक,

chandigarh furniture market fire news more than 11 shops gutted

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के फर्नीचर बाजार में बुधवार को भीषण आग लग गई / अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने ये जानकारी दी / उन्होंने बताया कि दोपहर बाद लगी आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनमें रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गई / बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर 53 के बाजार में लगी आग से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया /

दुकानदार और उनके कर्मी हड़बड़ी में दुकानों में रखे सामान को निकालकर सड़क पर रखते नजर आए / अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया / अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है / ये घटना शाम 4 बजे की है. कहा जा रहा है कि कम से कम 11 से अधिक दुकानें आग की चपेट में आ गई /

बुधवार को गुरुग्राम के सेक्टर 37 में कपड़ा बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी / आग चार मंजिला इमारत की तीन ऊपरी मंजिलों पर तेजी से फैल गई और शाम साढ़े सात बजे तक दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां और 50 से अधिक कर्मी आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए थे / अधिकारियों के मुताबिक, सेक्टर 37 के भूखंड संख्या 418 में स्थित फैक्टरी में दोपहर तीन बजे आग लगी, जिसमें लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गए / दमकल कर्मी शाम साढ़े सात बजे तक आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए थे /

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा फेस- वन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा सेक्टर-8 स्थित गत्ते का डिब्बा बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार रात भीषण आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई / जिले के मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात 10:30 बजे के करीब नोएडा सेक्टर-8 के एफ- ब्लॉक स्थित गत्ता का डिब्बा बनाने की फैक्टरी में आग लग गई /