PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब के मुख्यमंत्री की तबीयत हुई खराब, करवाया गया अपोलाे अस्‍पताल में भर्ती, क्या काली बेईं का पानी पीने के कारण हुई तबियत खराब,

chandigarh punjab cm bhagwant mann admitted apollo hospital delhi falling ill Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उनको दिल्‍ली के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि उनकी तबीयत दो दिन पहले सुल्तानपुर लोधी में काली बेईं नदी का पानी पीने के कारण हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। बताया जाता है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान से अस्‍पताल में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री दफ्तर के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री बीमार नहीं हैं, कल पूरा दिन उन्होंने बैठकें रखी हुई हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के निकटवर्ती सूत्रों का कहना है कि वह कल बीमार हो गए थे उन्हें दिल्ली के किसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भगवंत मान पिछले दो दिनों से दिल्ली में ही हैं।

बताया जाता है कि भगवंत मान को मंगलवार रात को पेट में तेज दर्द और मरोड़ उठने के बाद दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपोलो अस्‍पताल में गैस्ट्रो और मेडिसिन के डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। भगवंत मान पिछले दो दिन पहले दिल्ली गए थे और तबीयत खराब होने के बाद उनको अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारों का यह भी कहना है कि 17 जुलाई को काली बेईं नदी की सफाई की 22वीं वर्षगांठ के दौरान सुल्तानपुर लोधी में करवाए गए एक समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नदी का पानी पी लिया। काली बेेईं की सफाई करने वाले संत बलबीर सिंह सीचेवाल का दावा था कि इसे पूरी तरह से साफ कर दिया गया है।

अब यह पहले की तरह पवित्र नदी हो गई है लेकिन जानकारों का कहना है कि अभी भी इसमें कई इलाकों का सीवरेज का पानी मिक्स होता है जिस कारण यह पीने लायक नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा इस पानी को पीने के कारण ही उन्हें पेट में इंफेक्शन हो गई है।

Latest News