PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते पतारा के साथ लगते गांव सेमी गांव में आज उस समय सनसनी फैल गई जब वहां स्थित एक डेरे में सेवा करने वाले सेवादार की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई / मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृतक सेवादार के सिर और गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए मिलने की ख़बर है /
इस सनसनीखेज घटना की सुचना उस समय मिली जब गांव में रहने वाला एक सक्श उक्त धार्मिक डेरा स्थल पर माथा टेकने सुबह पहुंचा तो उसने वहां पर सेवादार को खून से लथपथ देखा तो वह हैरान रह गया / मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय जगदीश लाल उर्फ जुमें शाह के रूप में हुई है / जगदीश लाल गांव के गौस पाक सरकार के दरबार में सेवा करता था और वहीं पर रहता था /
इस सनसनी खेज घटना की सूचना मिलते ही थाना पतारा की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भेज दिया / वहीं पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही थी, ताकि हत्या करने वालों का कोई सुराग मिल सके / इस घटना के बाद पुरे गांव में सनसनी फैल गई है /








































