PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. द्वारा कारगिल युद्ध के नायकों के सम्मान में मनाया गया कारगिल विजय दिवस,

KMV observes Kargil Vijay Divas in honor of the Kargil War Heroes

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर द्वारा कारगिल युद्ध के नायकों के साहस, बहादुरी और बलिदान के सम्मान में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम स्टूडेंट वेल्फ़ेर डिपार्टमेंट और केएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित किया गया। विद्यालय प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही।

भारतीय सेना की सराहना करते हुए प्रो. द्विवेदी ने प्रधियापको और छात्राओं से कारगिल के बहादुरों द्वारा दिखाए गए देशभक्ति के मार्ग पर चलने का आग्रह किया। इस के साथ ही उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ हम सभी को एक होना चाहिए और भारत को हमारे शहीदों के आदर्शों के अनुसार एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाना चाहिए।अपने संबोधन के अंत में मैडम प्रिंसिपल ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में सभी को देश की सेवा करनी चाहिए और दुश्मन के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

के.एम.वी. के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा पोस्टर मेकिंग, पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी द्वारा फेस पेंटिंग, पीजी डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग द्वारा फैशन शो, परफॉर्मिंग आर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा सिंगिंग एंड डांसिंग जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने भाग लेकर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मैडम प्रिंसिपल ने डॉ. मधुमीत (डीन,स्टूडेंट वेल्फ़ेर),

श्रीमती वीना दीपक ( कोऑर्डिनेटर, केएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल), डॉ. नीरज मैनी (प्रमुख, पीजी डिपार्टमेंट ओफ़ कामर्स ), डॉ.पूनम, हेड, पीजी संगीत विभाग, श्रीमती आनंद प्रभा (इंचार्ज, केएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) और सभी प्राध्यापकों के प्रयासों की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाली छात्राओं की भी सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी जोश एवं उत्साह को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Latest News