PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

एच.एम.वी. में 10 दिवसीय सीएटीसी-58 एनसीसी कैंप का समापन,

10 Days CATC-58 Camp Concluded at HMV

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय में 10 दिवसीय सीएटीसी-58, प्री टीएएससी, प्री आईडीसी-2022 कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया। जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद, उप प्रधान डीएवी कॉलेज प्रबंधकत्र्री समिति व चेयरमैन लोकल कमेटी मुख्य मेहमान तथा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी विशिष्ट अतिथि थे। शाम के समय सांस्कृति संध्या का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या के समय ग्रुप कमांडर ब्रिडेगियर आई.एस. भल्ला, एन.एस.एस. ग्रुप हैडक्वाटर्स जालंधर, बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे।

10 दिवसीय कैंप में कैडेट्स ने फायरिंग, ड्रिल, टैंट पिचिंग, टेबल ड्रिल, आबस्टेकल आदि की ट्रेनिंग ली। कैडेट्स में खेल की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए कैडेट्स के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिनमें टग आफ वार, गार्ड ऑफ ऑनर, पेंटिंग, सोलो सांग, सोलो डांस, पब्लिक स्पीकिंग आदि शामिल थी। विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर लेक्चर भी आयोजित किए गए जिनमें ट्रैफिक जागरूकता, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीएसओ) तथा डिफैंस सर्विसिस में करियर संभावनाएं शामिल थे। अतिथियों ने विजयी छात्राओं को पुरस्कार बांटे।

एचएमवी ने बैस्ट कैडिट में 10 गोल्ड मैडल, पायलिंटग में 1 गोल्ड मैडल व एक सिलवर मैडल, पेंटिंग में गोल्ड मैडल, टेबल ड्रिल में 4 सिलवर मैडल व सोलो सांग में 1 सिल्वर मैडल जीते। इसके अतिरिक्त एचएमवी के तीन कैडेट्स साक्षी, अर्पण, लक्षिता को आईडीसी 2022 के लिए दिल्ली के लिए चयनित किया गया है। उन्हें ग्रुप कमांडर द्वारा गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया। कैडेट बेबी को टीएससी में चयन के लिए गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया।

पूर्व कैडेट अंजलि को भी ग्रुप कमांडर द्वारा गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया। सीओ कर्नल एन.पी.एस. तूर ने जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद तथा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को कैंप का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एएनओ लैफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू तथा एयर विंग से श्रीमती पूर्णिमा भी उपस्थित थी।

Latest News