PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

इनोकिड्स के बच्चों ने चेरिशिंग मॉनसून की गतिविधियों में की खूब मस्ती,

Students of Innokids had a lot of fun in the activities of Cherishing Monsoon

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हाट्र्स के इनोकिड्स (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड , नूरपुर रोड तथा कपूरथला रोड ) में नन्हे-मुन्नों ने चेरिशिंग मॉनसून की गतिविधियों में भाग लेकर खूब मस्ती की। इन गतिविधियों का आयोजन पूरे सप्ताह के दौरान किया गया। बच्चे अपने घर से अपने रेनकोट व रंग-बिरंगी छतरियाँ भी साथ लेकर आए और उन्होंने बरसात का भरपूर आनंद लिया।

एक गतिविधि के दौरान बच्चे पानी की बूँद, इंद्रधनुष, बादल, फूल आदि की तरह परिधान पहनकर आए। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को श्रावण मास का महत्व समझाया तथा इस मौसम में खाने वाली वस्तुओं जैसे मालपुआ, खीर,घेवर, पकोड़े आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बच्चों को यह भी समझाया गया कि वर्षा ऋतु में मस्ती के साथ साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना चाहिए कयोंकि वर्षा से जगह-जगह पर खड़े होने वाला पानी बहुत-सी बीमारियाँ फैलाता है। इसके अतिरिक्त बच्चों को खान पान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए, उन्हें बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए।

इस अवसर पर इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स श्रीमती शर्मिला नाकरा ने बताया कि स्कूल में इस प्रकार की गतिविधियों को करवाने का उद्देश्य यह है कि वर्षा ऋतु में बच्चे मस्ती के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और जंक फूड जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें।

Latest News