PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

के.एम.वी का बी.बी.ए. प्रोग्राम भारत की टॉप यूनिवर्सिटीओं एवं कॉलेजों में शुमार,

KMV’s BBA Program ranked among Top Universities & Colleges of India

बी.बी.ए में बना पंजाब का नंबर 1 कॉलेज, के.एम.वी. ने मनाया प्राप्ति का जशन

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर ने अपनी गौरवमई सफलताओं की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया गुरुप के टाइम्स बी.बी.ए. एजुकेशन रैंकिंग सर्वे 2022 में लगातार दूसरी बार टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त कर फिर एक मिसाल कायम की है। के.एम.वी. द्वारा सफलतापूर्वक चलाए जा रहे बी.बी.ए. प्रोग्राम को पंजाब भर के कॉलेजों में टॉप प्लॉट एवं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अंतर्गत कॉलेजों में पूरे जालंधर में से नंबर 1 रैंक हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है।

इस शोध का मकसद देश भर के विभिन्न कॉलोजों द्वारा फुल टाइम चलाए जा रहे बी.बी.ए. कोर्स के सर्वोत्तम कॉलेजों की सूची में आना था। शोध के डेस्क, रिसर्च, फैक्चुअल सर्वे एवं परसेप्सुअल रेटिंग सर्वे आदि जैसे तीन बड़े पैमाने तैयार किए गए थे। इस शानदार प्राप्ति के लिए मैडम प्रिंसीपल , स्टाफ़ मेम्बर्ज़ और स्टूडेंट्स के साथ कॉलेज कैम्पस में जशन मनाया गया। इस बारे में और अधिक जानकारी प्रदान करते हुए विद्यालय प्रिंसीपल ने बताया कि ऑटोनॉमस कॉलेज का दर्जा प्राप्त कर पूरे पंजाब का पहला तता एकमात्र महिला ऑटोनॉमस कॉलेज होने का मान-सम्मान के साथ के.एम.वी. उच्च शिक्षा संस्थाओं की महत्वपूर्ण अग्रणी श्रृंखला में शुमार है तथा शिक्षा प्रणाली में बहुत से महत्वपूर्ण सुधारों की शुरुआत भी संस्था द्वारा की गई है।

कन्या महाविद्यालय द्वारा सराहनीय सफलताओं में बी.बी.ए. प्रोग्राम की टॉप रैंकिंग विशेष है।मैडम प्रिंसीपल ने आगे बताते हुए कहा कि इन टॉप रैंकस की प्राप्ति कन्या महाविद्यालय के गुणवत्ता पर आधारित शिक्षा प्रदान करने वाली संस्था होने की गवाही देती है। 21वी सदी की जरूरतों के अनुसार जहां विभिन कोर्सेस के सिलेबस को डिज़ाइन किया गया है। छात्राओं के भविष्य को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के मकसद के साथ कन्या महाविद्यालय द्वारा उन्हें जीवन जाच के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए फाउंडेशन कोर्स, मोरल एजुकेशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, सोशल आउटरीच, जेंडर सेन्सीटाइजेशन, सेल्फ डिफेंस, रीजनिंग एंड मेंटल एबिलिटी जैसे वैल्यू ऐडेड प्रोग्राम सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं।

ऐसे प्रभावशाली प्रयत्न के.एम.वी. को टॉप रैंकिंग कॉलेज बनाने में महत्वपूर्ण माध्यम बने हैं। इस अवसर पर मैडम प्रिंसीपल ने इस सफलता पर प्राध्यापकों, छात्राओं तथा भूतपूर्व छात्रों द्वारा किए गए प्रयत्नों एवं मेहनत के लिए उन्हें मुबारकबाद दी। इसके साथ ही उन्होंने श्री चंद्र मोहन, प्रधान, आर्य शिक्षा मंडल के योग्य मार्गदर्शन के अंतर्गत के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी के निरंतर मार्गदर्शन एवं साथ के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समूचे भारत एवं विदेशों से एकेदमीशियंस तथा हमारे इंडस्ट्री पार्टनरस द्वारा सिलेबस को 21वी सदी की जरूरतों के अनुरूप अपग्रेड करने में विशेष सहायता प्रदान की गई है।

सही अर्थों में हमें टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा बी.बी.ए. में पंजाब में टॉप कॉलेज चुने जाने के साथ-साथ हमें प्रतिष्ठित मेग़जीनेस एवं जनरलस में टॉप रैंकिंग प्राप्त हुई है। अंत में मैडम प्रिंसीपल ने कहा कि अपनी इस विशेष उपलब्धि के साथ कन्या महाविद्यालय-विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था ने पूरे शहर को एक बार फिर गौरव का विषय प्रदान किया है।

Latest News