PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

जालंधर के युवक का चाइना डोर से कटा गला, अस्पताल में करवाया गया भर्ती,

jalandhar city youths throat cut chinese kite dor

PTB City न्यूज़ जालंधर : आज यानि 15 अगस्त 2022 को दिन चढ़ते ही 27 वर्षीय युवक उस समय चाइना डोर की चपेट में आ गया जब वह घर से सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। घायल युवक की पहचान राज नगर निवासी राकी के रूप में हुई है। नितिन ने बताया कि उसकी बुआ का लड़का राकी घर में अकेला रहता है और ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों में लोडिंग अनलोडिंग का काम करता है।

सुबह किसी ने फोन करके बताया उनके भाई का चाइना डोर की चपेट में आने से गला कट चुका है, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जब नितिन घटनास्थल पर पहुंचे तब स्थानीय लोग राकी को नजदीकी अस्पताल उपचार के लिए ले जा चुके थे। घायल राकी ने बताया कि वह घर में अकेला रहता है। सुबह सब्जी लेने जा रहा था कि अचानक चाइना डोर उसके सामने आ गई। उसने डोर से बचने की बहुत कोशिश की लेकिन वे उसकी चपेट में आ गया जिससे उसका गला कट गया और वह लहूलुहान हो गया लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।

घटनास्थल पर घायल रॉकी देखकर वहां पर सभी मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने कहा की घटना फिल्मी सीन की तरह लग रही थी क्योंकि खून रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था सभी लोगों ने घायल रॉकी को उपचार के लिए नज़दीक टैगोर अस्पताल में पहुंचाया और परिवार को सूचित किया। घायल रॉकी के परिवारिक सदस्य और लोगों ने कहा चाइना डोर पर प्रतिबंध लगने के बावजूद भी दुकानदार इसको बेखौफ होकर बेच रहे हैं, जिसका हर्जाना दूसरों को भुगतना पड़ता है।

Latest News