PTB News

Latest news
“आपकी सेहत, हमारी ज़िम्मेदारी” के संकल्प के साथ डॉ. एम.डी. बौरी की पुण्यतिथि पर शुरू हुआ नि:शुल्क चि... एच.एम.वी. की जर्नलिज्म की छात्राएं यूनिवर्सिटी में शीर्ष पर, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी शाखाओं ने 10,000 से अधिक फलदार वृक्ष लगाकर चेयरमैन स्व. श्... जालंधर! दिन-दिहाड़े इमीग्रेशन एजेंट को किया 20 से 25 युवकों ने किडनेप, रास्ते में की मारपीट Jalandhar Heights में बिना नंबर वाली गाड़ी में आए गुंडों ने किया गुंडागर्दी का नंगा नाच पेट्रोल-डीजल संकट के चलते, पेट्रोल पंप मालिक ने लगाया पोस्टर टू-व्हीलर को ₹500, कार को ₹1500 से ज्या... सड़क हादसे में ट्रक और बोलेरो की हुई जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल पंजाब! सिख परिवार 4 बच्चे करें पैदा, BJP नेता ने CM पंजाब को लिखा पत्र आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला,

चीन जा रहे ईरान के विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, सभी एयरफोर्स स्टेशनों को रखा गया अलर्ट पर,

bomb threat board iranian plane over indian airspace triggers alert iaf jets scrambled

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : ईरान से चीन जा रहे एक विमान में बम की सूचना से आज सुबह हड़कंप मच गया है। यह विमान दिल्ली के एयरस्पेस की ओर बढ़ रहा था, तभी एयरलाइंस की ओर से इसमें बम होने का अलर्ट मिला। विमान को तत्काल दिल्ली में उतारने की इजाजत मांगी गई। दिल्ली एटीसी ने उसे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने को कहा। इसी बीच, भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान इसके पीछे लगा दिए गए।

ईरान का यह विमान दिल्ली में नहीं रुकता है। जब उसे दिल्ली में उतरने की इजाजत नहीं दी गई तो पायलट उसे लेकर चीन के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ गया। सुरक्षा एजेंसियां विमान की निगरानी कर रही हैं। दिल्ली एटीसी के सूत्रों ने बताया कि यह विमान तेहरान से चीन के ग्वांगझू जा रहा था।

बम की सूचना को लेकर महान एयर ने दिल्ली हवाई अड्डे एटीसी से संपर्क किया था। उस वक्त एयरलाइन ने विमान के चालक दल को दिल्ली में तत्काल लैंडिंग की सलाह दी थी। इस पर दिल्ली एटीसी ने विमान को जयपुर जाने का सुझाव दिया, लेकिन विमान के पायलट ने इससे इनकार कर दिया और भारतीय हवाई क्षेत्र छोड़ दिया।

इधर, विमान में बम की सूचना मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। तत्काल भारतीय वायुसेना को अलर्ट किया गया। इस पर पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान ईरानी विमान के पीछे लगा दिए गए थे। विमान में बम होने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले पर नजर रखे हुए हैं।

ईरानी विमान करीब 45 मिनट तक भारतीय हवाई सीमा में रहा। इस दौरान पूरे समय हड़कंप की स्थिति रही। अब देश के सभी एयरफोर्स स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। वायुसेना को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Latest News

Latest News