PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के इस जिले में हुई बड़ी वारदात, प्रापर्टी डीलर की गाड़ी में की अज्ञात हमलावरों ने तोड़फोड़, पार्षद पूनम के पति पर लगे गंभीर आरोप,

chandigarh crime attack property dealer car sector 25 late night allegation councilors husband Punjab PTB Big Breaking

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-25 में देर रात तकरीबन एक बजे हड़कंप मच गया। कुछ बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले व्यक्ति की इनोवा कार से जमकर तोड़फोड़ की। प्रापर्टी डीलर बलविंदर ने पुलिस कंट्रोल रूम घटना की जानकारी दी और जानलेवा हमला होना, गोली चलने और गाड़ी से तोड़फोड़ होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। सेक्टर-25 पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

मौके पर सेक्टर-24 पुलिस चौकी इंचार्ज रावदीप अपनी टीम के साथ पहुंचे। प्रापर्टी डीलर बलविंदर ने सेक्टर-25 की एरिया पार्षद पूनम के पति संदीप पर जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगाया है। देर रात तक पुलिस और सीएफएसएल की टीम मौके का मुआयना करती रही। वहीं सब इंस्पेक्टर राजदीप ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहना है कि गोली चलने के कोई सुबूत नहीं मिला है। मामले में जांच करने कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बलविंदर ने बताया कि वह प्रापर्टी डिलिंग का काम करता है। वीरवार को पत्नी का जन्मदिन था। पूरा परिवार घर पर पत्नी का जन्मदिन सेलिब्रेशन कर रहा था। इसी दौरान घर के बाहर खड़ी उनकी इनोवा कार पर कुछ बदमाशों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए। बलविंदर का आरोप है कि 3 से 4 आरोपित संदीप के कहने पर उसे जान से मारने आए थे।

गनीमत रही कि वह घर से बाहर नहीं निकाल जिससे उसकी जान बच गई। उसने आरोप लगाया कि यह सब संदीप के इशारे पर हुआ है। इसका संदीप के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। उसी केस को वापस लेने का संदीप दवाब बना रहा है, लेकिन वह पीछे हटने वाला नहीं है। वहीं सूचना पाकर पहुंची सीएफएसएल की टीम ने बारिकी से जांच करने के साथ कुछ सैंपल लिए हैं। जबकि एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने वारदात करने के बाद तीन युवकों को मौके से भागते देखा है,

जिसमें एक के पास लोहे की गड़ासी और दूसरे के हाथ में पिस्टल थी। वह तीनों युवकों को पहचान सकता है। इस मामले में गंभीर आरोप लगने पर एरिया पार्षद पूनम के पति संदीप से बातचीत की गई। इस पर संदीप ने बताया कि बलविंदर भी राजनीति में इंटरेस्ट रखता है। सर यह सिर्फ उसे बदनाम करके उसकी छवि खराब करने की कोशिश मात्र है। उस पर बलविंदर पहले भी इस तरह का झूठा आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत कर चुका है। इस पर पुलिस पहले भी जांच कर चुकी है।

Latest News