PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब सरकार का उदेश्य राज्य के लोगों को दी जाएगी बुनियादी सुविधाएँ और सुरक्षा, खर्च किए जाएंगे 9.02 करोड़ रुपए, डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर,

bhagwant mann government keen provide basic facilities will spend rs 9crores basic facilities and security property people state dr inderbir singh nijjar minister Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य बुनियादी सुविधाएँ मुहैया करवाने के साथ-साथ जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा प्रदान करना है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि नगर निगम लुधियाना द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड के आधुनिक उपकरणों और विकास कार्यों पर लगभग 9.02 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि नगर निगम लुधियाना द्वारा अग्निशमन और बचाव कार्यों के लिए 50 मीटर से अधिक ऊँचाई वाला हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मुहैया करवाने के लिए करीब 8.57 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। इसके अलावा नगर निगम लुधियाना द्वारा सीवरेज निरीक्षण कैमरे और

रूट चेन कटर की खरीद समेत जे.सी.बी मशीनों की मरम्मत और अन्य कार्यों पर करीब 45.26 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने और जान-माल की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिससे राज्य के लोगों का जीवन बेहतर और आसान बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इन कार्यों के लिए पहले ही पंजाब सरकार की वेबसाइट www.eproc.punjab.gov.in पर ई-टेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इन निविदाओं में कोई संशोधन किया जाता है तो इस सम्बन्धी विवरण उपरोक्त वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए।

Latest News