PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

पंजाब पुलिस ने 8 किलो हेरोइन, 7.75 किलो अफ़ीम, 17 किलो गाँजा, 1.22 करोड़ रुपए की ड्रग मनी सहित 366 नशा तस्कर किये गिरफ्तार,

decisive war against drugs 366 drug smugglers held 8kg heroin 7kg opium 17kg ganja rs 1crores drug money week ig ips sukhchain singh gill 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस राज्य में से नशों की बुराई को जड़ से ख़त्म करने के लिए वचनबद्ध,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध चल रही निर्णायक जंग के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्गज़ एंड साईकोटरोपिक सबस्टैंस (एन.डी.पी.एस.) के अंतर्गत पिछले सप्ताह में 258 एफ. आई. आर. जिनमें 28 व्यापारिक हैं, के अधीन 366 नशा तस्करों/ सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को यहाँ अपनी साप्ताहिक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुये बताया कि पुलिस ने 8.44 किलो हेरोइन, 7.75 किलो अफ़ीम, 17.64 किलो गाँजा, 19 क्विंटल भुक्की और 59 किलो नशे की गोलियां/कैपसूल/ इंजेक्शन/ शीशियां भी बरामद की हैं। इसके इलावा उनके पास से 1.22 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान एन.डी.पी.एस. केसों में 15 और भगौड़े गिरफ़्तार किये जाने से गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 444 तक पहुँच गई है क्योंकि 5 जुलाई, 2022 को पी.ओ./भगोड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई थी।

ज़िक्रयोग्य है कि डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने सभी सीपीज़/ एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें दीं थीं कि वह हर मामले में, ख़ास तौर पर नशों की बरामदगी से जुड़ी पिछली और अगली कड़ियों की बारीकी से जांच करें, चाहे उनके पास से थोड़ी मात्रा में ही नशे की बरामदगी हुई हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की तरफ से पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के दिशा- निर्देशों के अंतर्गत पंजाब पुलिस की तरफ से सरहदी राज्य में से नशों की बुराई को रोकने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिम चलाई गई है।

डीजीपी ने सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सख़्ती से हुक्म दिए हैं कि वह नशे की ख़रीद-फ़रोख़्त वाले सभी हॉटस्पॉटस की शिनाख़्त करें और अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पड़ते सभी चोटी के नशा तस्करों की भी पहचान की जाये। उन्होंने पुलिस मुखियों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा तस्करों की जायदाद ज़ब्त की जाये जिससे उनके नाजायज पैसे को बरामद किया जा सके।

Latest News

Latest News