PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी वारदात, दुकान खोलते समय ही लुटेरे लूट ले गये 2 किलो सोना, मचा हड़कंप,

bihar patna robbers looted cash and 2 kilogram gold from ornament shop day light patna Big News PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ पटना : पटना से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस खुली चुनौती देते हुए लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है / घटना पटना से सटे बिहटा के कन्हौली की है जहां आज यानि गुरुवार की सुबह अपराधियों ने दुकान खोलने का दौरान ही लूट की इस घटना को अंजाम दिया /

जानकारी के मुताबिक कन्हौली बाजार में गुप्ता ज्वेलर्स के मालिक जितेंद्र गुप्ता गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे. इसी दौरान ये घटना हुई / हथियार के बल पर अपराधियों ने उन्हें लूट लिया / स्वर्ण व्यवसायी के पास से अपराधियों ने दो किलो सोना और 2 लाख रुपये कैश लूट लिया / मामले की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया /

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है / घटना गुप्ता ज्वेलर्स में अहले सुबह घटित हुई है / जब गुप्ता ज्वेलर्स के मालिक जितेंद्र गुप्ता अपने बेटे के साथ दुकान खोल रहे थे / उसी दौरान अपराधी मोटरसाइकिल से सवार होकर के हथियारबंद अपराधी आये और लूट कर चले गए /

दुकानदार जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पार्टी को देने के लिए लगभग दो किलो सोने के गहने और दो लाख कैश रखा हुआ था / अपराधी हथियार लेकर आये और हथियार भिड़ाकर ज्वेलर्स से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए / जब तक लोगों को वो आवाज देते तब लुटेरे बाइक से फरार हो चुके थे /

Latest News