PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति के मेंटर्स ने एचएमवी का प्लैनर 2023 किया रिलीज़,

Planner 2023 of HMV Released by DAVCMC Mentors Jalandhar

PTB News शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय के वार्षिक फीचर के तहत इस वर्ष भी डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति के मेंटर्स के द्वारा एचएमवी का प्लैनर 2023 रिलीज़ किया गया। प्लैनर को डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, वाइस प्रेकाीडेंट श्री एच.आर. गंधार तथा डायरेक्टर हायर एजुकेशन आईएएस (रिटा.) श्री शिव रमन गौड़ द्वारा रिलीज़ किया गया।

उन्होंने एचएमवी टीम के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि एचएमवी द्वारा प्रति वर्ष की जाने वाली यह पहल वाकई प्रशंसनीय हैै। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने उन्हें बताया कि इस वर्ष प्लैनर की थीम ‘एक्सीलैंस’ है। एचएमवी ने 2022 में हर क्षेत्र में एक्सीलैंस प्राप्त की है। चाहे वह नैक का ग्रेड हो, एसोचैम अवार्ड हो, नैशनल पत्रिकाओं की रैंकिंग हो या अकादमिक व खेल के क्षेत्र में प्राप्तियां हों,

एचएमवी सदैव सबसे ऊपर रहा है। इन सभी उपलब्धियों पर प्रधान डॉ. पूनम सूरी जी ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को बधाई दी तथा परम पिता परमात्मा से इस वर्ष की उपलब्धियों की लम्बी सूची होने की कामना की। प्लैनर टीम में श्री सुशील कुमार (इंचार्ज) तथा सदस्यों डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. मीनू तलवाड़ व श्री रवि मैनी शामिल थे। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने टीम को बधाई दी।

Latest News