PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

बिक्रमजीत सिंह चीमा ने आदमपुर में भाजपा प्रत्याशी इंद्र अटवाल के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन,

Bikramjit Singh Cheema inaugurated the election office of BJP candidate Indra Atwal in Adampur Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में चुनाव अभियान को और मजबूती देने तथा वोटरों व कार्यकर्ताओं से जल्द संपर्क करने हेतु आदमपुर विधानसभा में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महसचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश बागा, डॉ. दलबीर सिंह वेरका, मोहन लाल बँगा, नरिंदर पाल सिंह ढिल्लों, सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे।

बिक्रमजीत सिंह चीमा ने इस अवसर पर कहा कि इस समय पंजाब के राजनीतिक हालात भारतीय जनता पार्टी के बिलकुल अनुकूल हैं और जनता पंजाब में भाजपा को अपने तथा राज्य के भविष्य के रूप में देख रही है। जनता आप सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में खुद को बुरी तरह ठगा हुआ महसूस करने लगी है, क्यूंकि जिन झूठे वादों के सुनहरे अपने दिखा कर आम आदमी पार्टी ने जनता को मुर्ख बना कर वोट हासिल किए,

भगवंत मान सरकार के सत्ता में आते ही वो सब सपने हवा हो गए। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री व विधायक पंचायत मेंबरों को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को वोट करने के लिए धमका रहे हैं। शायद इन लोगों को यह नहीं पता कि जनता बहुत समझदार है और इनके झूठे वादों पर यकीन कर एक बार धोखा का चुकी है और अब दोबारा यह गलती नहीं दोहराएगी। जनता अपनी मर्जी से वोट करती है। इस बार भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल जो बहुमत देकर विजयी बनाएगी।

Latest News

Latest News