PTB News

Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]

जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने बड़े अंतर से जीत दिलवाने का किया दावा,

AAP candidate Sushil Kumar Rinku claims to win by a big margin in Jalandhar bypoll Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आम आदमी पार्टी को आज उस समय बड़ी मज़बूती मिली जब जालंधर लोकसभा क्षेत्र के फिल्लौर विधान सभा हल्के की अधीन पड़ते कस्बे अपरा मंडी की आढ़ती एसोसिएशन ने ‘आप’ को समर्थन देने का ऐलान किया। यहां अपरा मंडी में आढ़ती एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट की मौजूदगी में आढ़ती एसोसिएशन ने ‘आप’ की नीतियों से प्रभावित होकर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।

इस अवसर पर ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट को आढ़ती एसोसिएशन ने एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें उन्हने अपरा मंडी में कारोबार के लिए ईंट की फढ़ बनाने की मांग की। इस दौरान आढ़तियों ने पंजाब की मान सरकार द्वारा राज्य में कारोबारियों और आम लोगों के लिए लागू की जा रही नीतियों की प्रशंसा की और आगामी जालंधर उपचुनाव में आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू बड़े अंतर से जितने का दावा किया।

‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कार्यक्रम के दौरान अपरा मंडी के आढ़तियों से बातचीत की और उनकी मांगों को जल्द हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ‘आप’ की सरकार आम लोगों की सरकार है, कारोबारियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ की भगवंत मान सरकार प्रदेश की जनता और कारोबारियों के लिए जनकल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। इस मौके पर ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट के अलावा चेयरमैन संजीव पुरी, सुखजिंदर सिंह संधू, आत्म प्रकाश बबलू, सुखदीप सिंह अपरा, सुरिंदर सिंह प्रधान आढ़ती एसोसिएशन अपराभी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Latest News