PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप के सदस्यों, विद्यार्थियों व मेडिकल फैकल्टी ने किया रक्तदान,

The Members of Innocent Hearts Group students and medical faculty donated blood

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ के तहत इनोसेंट हाट्र्स मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल में सिविल अस्पताल जालंधर के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन डॉ. चंद्र बौरी (मैनेजिंग डायरेक्टर- मेडिकल सर्विसेज, इनोसेंट हट्र्स ग्रुप) के हाथों हुआ।

इस रक्तदान शिविर में इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप के सदस्यों, अध्यापकों, मैनेजमेंट, कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अस्पताल के सदस्यों व डॉक्टरों ने तथा इनोसेंट हाट्र्स मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मनीष खुराना तथा कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विवेक राणा ने भी रक्तदान करके इस महान कार्य में अपना अहम् योगदान दिया।

इनोसेंट हट्र्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह समाज-सेवा से जुडऩे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस शिविर का आयोजन हमारे लिए खुशी व गर्व की बात है। अस्पताल का प्रबंधन भविष्य में भी इसी तरह के रक्तदान शिविर के आयोजन करता रहेगा।

डॉ.चंद्र बौरी ने बताया कि लोगों को यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमज़ोरी आती है। जबकि ऐसा कुछ नहीं होता, बल्कि इससे तो हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। सभी को समयानुसार अवश्य ही रक्तदान करते रहना चाहिए। क्योंकि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के जीवन के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

Latest News