PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थी पूरे भारत में शिक्षा सेवाएं दे रहे हैं, एच.एम.वी. की बायोइन्फारमैटिक्स की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए व्यक्तित्व संवारने और समग्... फिर हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, 5 यात्रियों की गई जान-कई घायल, जाने पूरा मामला, Raja Raghuvanshi हत्याकांड में हुआ खुलासा, पत्नी ने ही कराई थी हत्या, भाड़े पर बुलाए गए थे हत्यारे, ... Big Immigration Fraud, Travel Agent ने तीन युवकों को थमा दिया Schengen का नकली Visa, पंजाब में बड़ी वारदात, मंगेतर की हत्या कर अपने ही घर में दफनाया, ऐसे खुला राज, कपूरथला, पुलिस ने सुलझाया HDFC बैंक डकैती का सनसनीखेज मामला, एक को किया गिरफ्तार, कपूरथला, HDFC बैंक के बाद ज्वेलरी की दुकान से 70 लाख के जेवरात हुए चोरी, पुलिस जांच में जुटी, खालिस्तान रैली में पत्रकार से की गई मारपीट, फोन छीना, की गई कार्रवाई की मांग,
Translate

डॉक्टर ने पहले पूरे परिवार की पहले की हत्या, फिर खुद भी फंदे से झूला, फैली सनसनी,

first the wife was killed children were thrown into the well then the doctor himself committed suicide Big Sad News

PTB Crime न्यूज़ पुणे : कलेश एक घर को पूरा बर्बाद कर देती है। इसका जीता जागता उदाहरण महाराष्ट्र में देखने को मिला है। राज्य के पुणे जिले की दौंड तहसील में एक डॉक्टर ने पहले पूरे परिवार की हत्या की फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। यह घटना वरवंड इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय पशु चिकित्सक ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की।

मीडिया के अनुसार मृतकों की पहचान डॉ अतुल दिवेकर (42), पल्लवी दिवेकर (39) और उनके बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉ। दिवेकर ने कथित तौर पर घर पर पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर बच्चों को अपने घर के पास एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि बाद में वह घर लौटा और फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक दंपती के शव फंदे से लटके मिले। कथित तौर पर अतुल द्वारा छोड़े गए एक सुसाइड नोट में कहा गया है कि उसकी पत्नी की ‘यातना’ उसके कार्यों के पीछे का कारण थी। पुलिस मामले की और जांच कर रही है। अतुल दिवेकर पशु चिकित्सक थे और उनकी पत्नी टीचर थीं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मामूली विवाद की वजह से झगड़ा हुआ था।

कहा यह भी जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इन्हीं झगड़ों की वजह से अतुल परेशान चल रहा था। इस बीच मंगलवार को एक बार फिर झगड़ा हुआ तो अतुल ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पल्लवी का गला घोंट दिया। इसके बाद अपने दोनों बच्चों को अपने घर के पास एक कुएं में फेंक आया। फिर वापस घर लौटा और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। अतुल द्वारा लिखा सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है।

Latest News

Latest News