PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

देश भर में बढ़ती महंगाई के बीच Petrol-Diesel के दाम हुए कम,

big relief amid rising inflation petrol diesel became cheaper Big News Reliance

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए हैं। देश के तमाम शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वहीं कुछ शहरों में इसके दाम में बदलाव हुआ है। देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव कई बार देखने को मिला है। आज यहां डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.01 फीसदी बढ़कर 69.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर बना हुआ है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल 27 पैसे सस्ता होकर 96.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में एक लीटर डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। प्रयागराज में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे बढ़कर 89.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वाराणसी में पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 96.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 90.15 रुपये प्रति लीटर है। राजस्थान के जैसलमेर में पेट्रोल की कीमत 45 पैसे घटकर 110.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 41 पैसे सस्ता होकर 95.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बिहार के पटना में एक लीटर पेट्रोल 108.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। ग्राहकों की सुविधा के लिए तेल कंपनियों ने एसएमएस के जरिए ईंधन के दाम चेक करने की सुविधा दी है।

एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजें। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आपको RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। इसके बाद कुछ देर में ईंधन की कीमत आ जाएगी।

Latest News