PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

RBI ने ठोका देश के 3 बड़े बैंकों को करोड़ों का जुर्माना, आखिर क्यों?

rbi strict violators rules 3 big banks including axis Bank fined crores Jammu & Kashmir Bank and Bank of Maharashtra Big Scam

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : नियमों का उल्लंघन करने वाले बैंकों पर आरबीआई ने सख्त कदम उठाया है। बैंकिंग और फाइनेंशियल क्षेत्र के रेग्युलेटर आरबीआई ने देश के तीन बड़े बैंकों पर कुछ नियमों के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया है। इन बैंकों के नाम जम्मू एंड कश्मीर बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एक्सिस बैंक हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ निर्देशों का अनुपालन न करने पर जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर भी 1.45 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि बैंक ने क्रेडिट कार्ड बकाया के देर से भुगतान के लिए कुछ खातों में दंडात्मक शुल्क लगाया था, हालांकि ग्राहकों ने अन्य माध्यम से नियत तारीख तक बकाया का भुगतान कर दिया था।

आरबीआई ने कहा कि जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है। हालांकि एक्सिस बैंक पर इससे पहले भी जुर्माना लगाया जा चुका है और ये पिछले साल 2022 के अप्रैल के दौरान लगाया गया था। भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी दिशानिर्देशों सहित विभिन्न उल्लंघनों के लिए निजी क्षेत्र की दिग्गज बैंक, एक्सिस बैंक पर जुर्माना लगाया था।

तब बैंकिंग और फाइनेंशियल क्षेत्र के रेग्युलेटर आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आरबीआई द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए एक्सिस बैंक पर 93 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई के मुताबिक निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने लोन और एडवांस से जुड़े कुछ प्रावधानों, Know Your Customer (केवाईसी) दिशानिर्देशों और ‘बचत बैंक खातों में न्यूनतम शेष राशि का रखरखाव न करने पर ये पेनल्टी लगाना पड़ा था।

Latest News