PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर जिले में आप के 3 विधायक एक मंत्री और एक सांसद, फिर भी नशेड़ियों से परेशान हुई जनता,

punjab-jalandhar-drug-addicted-boys-forcibly-injected-intoxicate-girl-walk-dog-janak-nagar-jalandhar-caught-two-culprits-big-news

नशेड़ियों की शर्मसार करतूत से खौफ में मोहल्ला निवासी, कमिश्नरेट पुलिस भी दिखाई दे रही है बेबस,

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : पंजाब का जालंधर जिला जहां बीते साल 2022 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 4 विधायक बने थे, जिनमें से एक अब कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं और अब कुछ समय पहले ही लोकसभा उपचुनावों में जिले को एक सांसद भी मिल गया है, लेकिन इसके बावजूद कमिश्नरेट पुलिस आखिर क्यों बेबस दिखाई दे रही है। इसका परिणाम यह है की जिले में नशेड़ियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और लोग इनका लगातार शिकार बनते जा रहे हैं।

ताजा मामला जालंधर शहर के अधीन पड़ते बस्ती क्षेत्र के अधीन पड़ते जनक नगर का है। जहां अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकली लड़की को वहां के नशेड़ियों ने पकड़कर जबरदस्ती नशे का टीका लगा दिया। लड़की ने बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई और घर पहुंचकर सारी घटना परिजनों को बताई।जानकारी के अनुसार पता चला है कि मोहल्ले के लोगों ने नशे के आदी 2 युवकों को घेरा डाल कर पकड़ लिया और छित्तर परेड करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जनक नगर वासियों ने कहा कि यहां पर बहुत बुरा हाल है।

ऑटो में सवार होकर युवक वहां पर 10-10 या 12-12 की टोलियों में आते हैं और चिट्टे का नशा सरेआम करते हैं। वह कई बार पुलिस को बता भी चुके हैं, लेकिन कोई एक्शन नहीं होता है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नशे के आदी युवकों ने जिस लड़की को नशे का जबरदस्ती टीका लगाया, उसने बताया कि एक युवक ने उसकी बाजू मरोड़ी और दूसरे ने बाजू में टीका लगा दिया। दोनों ने अपने मुंह बांधे हुए थे। लड़की बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से छूट कर भागी।

punjab-jalandhar-drug-addicted-boys-forcibly-injected-intoxicate-girl-walk-dog-janak-nagar-jalandhar-caught-two-culprits-big-news

वहीं लोगों का यह भी कहना है कि जिस तरह से उन्होंने लड़की को नशे का टीका लगाया, वह उसे उठा कर ले जाने की फिराक में थे। लड़की को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती में करवाया है। अस्पताल में लड़की के ब्लड सैंपल ले लिए गए हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि नशेड़ियों की वजह से उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। यदि कोई इन्हें रोकने की कोशिश करता है तो यह मारने के लिए दौड़ते हैं। घरों के शीशे तक तोड़ देते हैं।

फ़िलहाल इस घटना के बाद जहां मोहल्ले के लोग सहमें हुए हैं। वहीं जिले में नशेड़ियों की बढ़ती संख्या लगातार लोगों के लिए साथ ही पुलिस के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है, हैरानी की बात तो यह है की कमिश्नरेट पुलिस के सीनियर अधिकारी जहां आये दिन नशे की खेप के साथ नशा तस्करों को तो पकड़ने के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन नशा करने वालों और इनको सप्लाई करने वाले सप्लायरों की चेन तोड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है। वहीं जहां जब जिले में 3 विधायक, 1 मंत्री और 1 सांसद मौजूद हों और नशेड़ी अपनी हदें पार करते रहें तो आम जनता का क्या भला हो सकता है।

Latest News

वहीं इस पूरे मामले को लेकर जालंधर के एसीपी वेस्ट गगन घुमन से जब मीडिया के बंधुओं ने बात की तो, उन्होंने कहा कि दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और लड़की को जो नशे का इंजेक्शन लगाने की बात कही जा रही है उसका मामला अभी सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला निवासियों के बयानों के आधार पर हिरासत में लिए गए युवकों से भी पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।