PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

सलमान को धमकी, NIA ने की बड़ी करवाई,

nia-arrests-gangster-brar-who-threatened-salman-was-absconding-after-musewalas-murder-big-trending-news

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लॉरेंस के बेहद खास गुर्गे विक्रम बराड़ को भारत लाए जाने के साथ एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्रम बराड़ पिछले दिनों फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले के बाद से काफी चर्चा में आया था। वहीं मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड और लॉरेंस बिश्नोई के रिश्तेदार सचिन बिश्नोई को जल्द ही अजरबैजान से भारत लाया जाएगा।

सचिन बिश्नोई फर्जी पासपोर्ट के सहारे अजरबैजान भाग गया था, जहां पिछले साल बाका से उसे हिरासत में ले लिया गया था। गैंगस्टर विक्रम बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने भारतीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर जुलाई महीने में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। वह टार्गेट किलिंग के अलावा, खतरनाक गैंगस्टरों- लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और अन्य की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में भी शामिल था। विक्रम बराड़ ने ही अपने तीन साथियों के जरिये बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान तक धमकी भरा खत भिजवाया था।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने आईईसीसी काम्पलेक्स के उद्घाटन के दौरान विरोधियों को दिया करारा जवाब,

मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले विक्रम बराड़ के खिलाफ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। भारत में कई दर्जन अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद ये गैंगस्टर संयुक्त अरब अमीरात भाग गया था और वहीं से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, विक्रम बराड़ यूएई से लॉरेंस बिश्नोई आतंकी गिरोह के लिए ‘संचार नियंत्रण कक्ष’ के रूप में काम कर रहा था। यह सीसीआर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ (कनाडा में स्थित) को कॉल की सुविधा भी प्रदान कर रहा था और उनके निर्देशों पर विभिन्न लोगों को जबरन वसूली के लिए कॉल करता था।

एनआईए की जांच के मुताबिक, 2020-22 में विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़ ने मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने में गोल्डी बराड़ की सक्रिय मदद की थी। लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार हवाला के जरिये बराड़ को उगाही की रकम भी भेजी थी। बराड़ ने कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में एक डॉक्टर से रंगदारी मांगी थी और उसे धमकी भी दी थी।

गौरतलब है कि एनआईए ने टेररिस्ट-गैंगस्टर साजिश मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच बढ़ते गठजोड़ को नष्ट करने और फंडिंग चैनलों सहित उनके बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के एनआईए के प्रयासों के तहत साजिश की आगे की जांच जारी है। हाल के महीनों में, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय और विदेशी देशों में संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार अनुवर्ती कार्रवाई के कारण, एनआईए 5 ‘वॉन्टेड’ भगोड़ों को भारत वापस लाने या प्रत्यर्पित करने में सफल रही है।

Latest News

Latest News