PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

Raksha Bandhan 2023 इस बार कितने दिनों तक मनाया जा सकेगा भाई-बहन के प्रेम का त्‍योहार

Raksha Bandhan 2023 इस बार कितने दिनों तक मनाया जा सकेगा भाई-बहन के प्रेम का त्‍योहार

PTB Special न्यूज़ जालंधर : रक्षाबंधन का त्योहार मनाए जाने को लेकर असमंजस खत्म हो गया है। इस बार यह त्योहार दो दिनों तक मनाया जा सकेगा। इसका प्रमुख कारण श्रावण माह की पूर्णिमा के शुरू होने के साथ ही भद्राकाल का लग जाना है। जिसके चलते धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक भद्राकाल के दौरान भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधी जा सकती। लिहाजा अब 30 तथा 31 अगस्त यानि दो दिनों तक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा सकेगा।

भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार सनातन धर्म तथा धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10.58 बजे शुरू होगी। लेकिन इसके साथ ही भद्राकाल भी लग जाएगा। जिसके चलते पूर्णिमा की तिथि शुरू होने के बावजूद बहनें भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध सकेंगी। लेकिन भद्राकाल रात 9.01 बजे तक ही रहेगा।

इसके खत्म होते ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा सकता है। पूर्णिमा की तिथि 31 अगस्त को सुबह 7.05 बजे तक रहेगी। ऐसे में 30 अगस्त को रात नौ बजे से लेकर 31 को सुबह 7:05 तक रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है। ज्योतिषचार्यों के अनुसार भद्राकाल के दौरान रक्षाबंधन का त्योहार मनाना सनातन धर्म तथा हिंदू शास्त्रों के विपरीत है। ऐसे में 30 अगस्त को रात से लेकर 31 को सुबह 7.05 बजे तक ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाना नियमों के अनुसार है।

Latest News

Latest News