PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब, देवरानी की बहन का बेटा निकला मां-बेटे के कत्ल का मास्टरमाइंड, पुलिस ने ऐसे सुझाई गुत्थी,

one-arrested-in-double-murder-case-of-patiala

PTB Crime न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में बीते बुधवार की शाम को मां और बेटे की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार, दोहरा हत्याकांड लूट की नीयत से किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हरजीत सिंह राजस्थान के बूंदी का रहने वाला है और मृतका की देवरानी की बहन का बेटा है। उसका घर में आना जाना था।

मामला थाना त्रिपड़ी के शहीद ऊधम सिंह नगर की गली नंबर 11 का है। बुधवार शाम को जसवीर कौर (50) और उनके बेटे हरविंद्र सिंह उर्फ जग्गी (26) की खून से लथपथ शव बाथरूम से मिले थे। आसपास के लोगों के मुताबिक जब हरविंद्र सिंह के पिता गुरमुख सिंह शाम को घर लौटे तो कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने कई बार अपने बेटे और पत्नी को आवाज भी लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद गुरमुख सिंह ने पास के एक घर से सरिया लेकर अंदर से कुंडी को तोड़ा। अंदर प्रवेश करने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सोफे और कमरे में रखे बेड में खून के छींटे थे। उसने बाथरूम का दरवाजा खोला तो अंदर खून से लथपथ जसवीर कौर और जग्गी का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अब पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेश जाना चाहता था।

Latest News

Latest News