PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के Satva Bar के बाद फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक राहगीर सहित 3 लोग हुए गंभीर रूप से घायल, फैली सनसनी,

punjab-jalandhar-jalandhar-nakodar-village-kalyanpur-firing-between-two-groups-clash-three-injured-big-news

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के तहत आते नकोदर के गांव कल्याणपुर में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में जमकर गोलियां और तेजधार हथियार चले। गोलीबारी की इस घटना में 1 राहगीर समेत 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को देर रात सिविल अस्पताल जालंधर में पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दो युवकों को बाजू और टांगों पर गोलियां लगी हैं।

घायल लोगों की पहचान नकोदर निवासी राहुल, नवां पिंड (काला संघिया) निवासी शरणजीत और उग्गी गांव के रहने वाले हरमनबीर सिंह के रूप में हुई है। DSP सुखपाल सिंह ने बताया कि नकोदर थाना सदर के एरिया में कल्याणपुर गांव में कोई प्लाट है, जिसे लेकर दो गुटों में आपसी तकरार गोलीबारी में बदल गई। दोनों की प्लाट पर कब्जे को लेकर पुरानी रंजिश थी। जिसमें यह सारा गोलीकांड हुआ। उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नकोदर के कल्याणपुर में हुई गोलीबारी की घटना में एक राहगीर को भी गोली लगी है। घायल हरमन ने कहा कि वह तो अपने रास्ते से जा रहा था तो वहां पर प्लाट के पास फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान एक गोली उसकी बाजू में लग गई। वह तुरंत अस्पताल गया। जहां से उसे जालंधर भेज दिया गया।

चिट्टी निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि जब रविवार शाम दोनों पक्ष इकट्ठे हुए तो रसूलपुर के रहने वाले दिल्ली नाम के व्यक्ति, गांव सहम के रहने वाले कालू कट्टा और दिलबर, मलसियां के रहने वाले जोहना और रवि, शाहकोट निवासी शेरा और नवी के साथ 15 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। वहीं ​​​​​​​​​​​​​​डीएसपी सुखपाल ने बताया कि देर रात पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Latest News