PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

अमेरिका के राष्ट्रपति के बेटे को जाना होगा जेल, दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला,

us-president-joe-biden-son-hunter-biden-legal-trouble-illegal-gun-case-and-other-fir-registered-america

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ मंगलवार को महाभियोग के जांच के आदेश के बाद से अमेरिकी राजनीति में हलचल मच गई। व्हाइट हाउस ने बाइडेन के समर्थन में कहा कि उनका किसी भष्ट्राचार से कोई लेना देना नहीं है। बाइडेन के ऊपर आरोप लगा कि उन्होंने बराक ओबामा की सरकार में उप-राष्ट्रपति रहते हुए पद का दुरुपयोग किया और अपने बेटे हंटर बाइडेन को फायदा पहुंचाया।

.

.

हंटर बाइडेन पर अमेरिकी न्यायालय में तीन मामलों में आरोप लगाए गए हैं। उन पर आरोप है कि साल 2018 में उन्होंने बंदूक खरीदने के लिए झूठ बोला था और अपने नशे के लत की जानकारी नहीं दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंटर बाइडेन ने बाद में कबूला था कि उन्होंने कोल्ट रिवॉल्वर खरीदने के लिए नशे के आदी होने की बात छुपाई थी। इस मामले में हंटर को दोषी ठहराया गया है और वह कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। अमेरिका में इस जुर्म के लिए 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी इतिहास में पहली बार हो रहा जब एक राष्ट्रपति के बेटे पर आपराधिक मुकदमा सिद्ध हुआ है। हंटर बाइडेन पर टैक्स चोरी का भी आरोप है। उनपर आरोप है कि उन्होंने लाखों डॉलर टैक्स की चोरी की है। आरोपों के अनुसार, हंटर बाइडेन 2017 और 2018 में 1.5 मिलियन डॉलर से ज्यादा की आय पर अपना कर रिटर्न समय पर दाखिल नहीं किया था।

.

.

महज दो साल में उन की कमाई पर $ 100,000 से ज्यादा टैक्स बकाया था। हंटर बाइडेन पर आरोप तय होने से दो दिन पहले ही उनके पिता जो बाइडेन पर अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने महाभियोग की जांच को मंजूरी दी। केविन मैक्कार्थी ने बाइडेन पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिकी जनता को अपने बेटे हंटर बाइडेन के विदेशी बिजनेस डील्स को लेकर झूठ कहा है।

केविन मैक्कार्थी ने बताया कि ये जांच जो बाइडेन की ओर से “सत्ता के दुरुपयोग, बाधा और भ्रष्टाचार के आरोपों” को लेकर है। वहीं व्हाइट हाउस ने कहा है कि जो बाइडेन अपने बेटे के व्यापार से कोई ताल्लुक नहीं रखते हैं। जो बाइडेन पर कथित भष्ट्रचार को आरोप को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा कि महाभियोग की जांच एक राजनीतिक षड़यंत्र है।

.

Latest News

Latest News