PTB News

Latest news
जालंधर! वाल्मीकि संगठनों के द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब में बंद रखने के आह्वान का दिखा असर, SP जालंधर... नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्...

देश में चल रही Loan Apps को लेकर सरकार हुई सख्त, जारी की एडवाइजरी,

business-government-crack-down-illegal-loan-apps-make-norms-says-minister-rajeev-chandrashekhar-check-what-govrnment-plans

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : अगर आपको भी इंस्टैंट लोन देने वाले ऐप्स से परेशानी है तो आपके लिए बड़ी खबर है. दरअसल, केंद्र सरकार गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और ऐपल ऐप स्टोर (Apple App Store) पर मौजूद अवैध लोन ऐप्स पर नकेल कसने की योजना बना रही है. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrashekhar) ने शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी.

.

.

business-government-crack-down-illegal-loan-apps-make-norms-says-minister-rajeev-chandrashekhar-check-what-govrnment-plans

.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आज गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर दोनों पर कई ऐसे ऐप्स हैं जिनका इस्तेमाल भारतीय करते हैं. हम लोन एप्लिकेशन के लिए आए आवेदनों पर पर नजर रख रहे हैं. इसके अलावा हमने गूगल और ऐपल दोनों को एक एडवाइजरी भी जारी की है कि उन्हें असुरक्षित या गैरकानूनी ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म पर नहीं शामिल करना चाहिए.”

.

.

उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार का लक्ष्य है कि इंटरनेट सभी डिजिटल नागरिकों के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय हो. इसी लक्ष्य पर हम काम कर रहे हैं. इसके लिए हम जल्द आरबीआई के साथ भी बैठक करने की योजना बना रहे हैं, ताकि इन ऐप्स के लिए जल्द से जल्द एक व्हाइटलिस्ट बनाई जा सके. व्हाइटलिस्ट यानी वो ऐप्स, जिन्हें नियामकों ने मंजूरी दी है. ऐप स्टोर पर सिर्फ ऐसे लोन ऐप्स को शामिल करके के लिए एक मानदंड बनाया जाएगा.”

.

.

Latest News