PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पढ़-लिखकर देश की सेवा करना होगी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि : चेयरमैन अनिल चोपड़ा

st-soldier-celebrated-birth-anniversary-of-sardar-bhagat-singh

सेंट सोल्जर स्कूल में पौधे बांटकर मनाई शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह, प्रिंसिपल हरजीत सिंह और समस्त स्टाफ ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समूह स्टाफ ने विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए।

चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को सरदार भगत सिंह के जन्मदिन की बधाई देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह उन महान शहीदों में से एक हैं जिन्होंने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। शहीद देश की पूंजी हैं। इसलिए शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पढ़-लिखकर देश की सेवा करनी चाहिए और नशे से दूर रहकर देश की प्रगति के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहिए। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शहीद भगत ने भ्रष्ट प्रशासन और गुलामी से मुक्ति के लिए फाँसी की रस्सी को चूम लिया।

आज हम सभी का कर्तव्य है कि हम भगत सिंह के सपनों का देश बनायें। इस मौके पर छात्रों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर शहीद भगत सिंह को याद किया। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

Latest News