PTB न्यूज़ “शिक्षा” : विद्यार्थियों को लोहड़ी उत्सव के महत्व के बारे में बताते हुए एक ऑनलाइन परिचय ने नववर्ष के उत्सवों की शुरुआत की गई । इस उत्सव के लिए, लिटिल आइवियन्स ने पारंपरिक पंजाबी पोशाकें पहनी हुईं थी तथा ऑनलाइन मंच के माध्यम से तमिलनाडु के फसल उत्सव के महत्व के बारे में एक सुंदर एनिमेटेड कहानी छात्रों के सामने प्रस्तुत की गई।
. .छात्रों द्वारा पारंपरिक धुनें गाकर माहौल आकर्षक बनाया गया था, इस शुभावसर पर बच्चे बहुत खुश हुए जब वे बैठकर अपने विशेष भोजन खाते हुए त्योहार का आनंद ले रहे थे ।इस अवसर पर छोटे आइवीयन शिल्प और कला परियोजनाओं में शामिल थे। छात्रों ने पतंग शिल्प बनाए , लोहड़ी हैम्पर्स का निर्माण किया, और छात्रों ने ढोल का निर्माण कर शिल्पकारी का प्रदर्शन किया ।
.
. .वासल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष, श्री के.के वासल जी, अध्यक्ष श्री संजीव कुमार वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी.ई.ओ श्री राघव वासल जी और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल जी ने छात्रों और शिक्षकों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। आईवी वर्ल्ड स्कूल के वरिष्ठ प्रधानाचार्य ने बच्चों को प्रगतिशील शिक्षार्थी बनने के लिए प्रोत्साहित किया, और यह भी विचार व्यक्त किया कि इस तरह के त्योहार उत्साह के साथ-साथ बंधुत्व के भाव को भी समाज में प्रसारित करते हैं ।
. . .







































