PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस,

innocent-hearts-college-of-education-celebrated-international-mother-tongue-day

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने पंजाबी भाषा और संस्कृति की शुद्धता और महिमा को समृद्ध और संरक्षित करने के उद्देश्य से ‘मातृभाषा दिवस’ मनाया। इस अवसर पर एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया,

.

.

जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थी -अध्यापकों ने अपनी मातृभाषा की रक्षा, संरक्षण और उसे शुद्ध रूप में आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने तथा अपनी मातृभाषा को संस्कृति के साथ एकीकृत कर उसे संसारित करने की शपथ ली। नारा लेखन और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं।

.

.

विद्यार्थी-अध्यापकों ने अपने कलात्मक पोस्टरों के माध्यम से अपनी मातृभाषा के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को दर्शाया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पूनम व गोल्डा ने प्रथम तथा संगीता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ढेर सारे नारे लेखनों ने पंजाबी भाषा के महत्व और वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

.

.

नारा लेखन प्रतियोगिता में कोमल व तमन्ना ने प्रथम, ब्यूटी ने द्वितीय तथा कांडला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों की उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहना की। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

.

.

.