PTB Political न्यूज़ मोहाली : आम आदमी पार्टी (AAP) देश में I.N.D.I.A गठजोड़ के साथ ही चलेगी, लेकिन पंजाब में इसे लेकर अभी चुप्पी साधी गई है। AAP नेता व वित्त मंत्री पंजाब हरपाल चीमा व सैर-सपाटा मंत्री अनमोल गगन मान ने मीडिया के सामने INDIA गठबंधन से जुड़ने की घोषणा के बाद पार्टी कनवीनर अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने की आशंका जाहिर की है।
. .कैबिनेट मिनिस्टर अनमोल गगन मान ने कहा- भाजपा I.N.D.I.A गठजोड़ का ट्रेलर चंडीगढ़ मेयर चुनावों में देख चुकी है। इसके बाद भाजपा घबरा चुकी है। लोकतंत्र का कत्ल लोगों ने चंडीगढ़ में देखा है। केंद्र शासित राज्य में भाजपा अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही। वहीं, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि AAP और कांग्रेस एक साथ आकर अपनी सीटों के बंटवारे पर सहमति बना चुके हैं। आज-कल में उसकी अनाउंसमैंट होने वाली है, अचानक ही दो बातें हो रही हैं। एक ईडी का 7वां नोटिस अरविंद केजरीवाल को आ जाता है।
.
.वहीं विश्वस्त लोगों से जानकारी मिल रही है, अब ईडी नहीं, सीबीआई भी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए कदम बढ़ा रही है। CRPC 41 ए के तहत अरविंद केजरीवाल जी के लिए नोटिस तैयार है। दिन या शाम तक वे नोटिस उन्हें भेज दिया जाएगा। चीमा ने कहा कि नोटिस दिए जाने के बाद सीबीआई भी ईडी के साथ केजरीवाल को गिरफ्तार करने आ जाएगी। सूचना है कि आने वाले दो तीन दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
. .दरअसल, ईडी की कार्रवाई कोर्ट के कारण रुक गई है, यही कारण है कि अब सीबीआई को बीच में लाया जा रहा है। हरपाल चीमा ने कहा कि अब इतनी क्या जल्दबाजी दिख रही है कि अरविंद केजरीवाल को पकड़ने के लिए सब लग गए हैं। बड़े नेताओं को फोन आ रहे हैं कि अगर कांग्रेस के साथ गठजोड़ करेंगे, अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर गठजोड़ हुआ तो अरविंद केजरीवाल अंदर गए।
. .अगर आप अरविंद केजरीवाल को बाहर देखना चाहते हैं तो कांग्रेस में गठबंधन ना करें। हरपाल चीमा ने कहा कि AAP का गठजोड़ अंतिम पड़ाव में है। भाजपा को डर है कि जहां-जहां सीटों की शेयरिंग होती है। केजरीवाल जाकर प्रचार करेंगे। वहां भाजपा की वोट खत्म होती जाएगी। ईडी मामला कोर्ट में फंसा है, इसलिए अब सीबीआई का काम चल रहा है, लेकिन भाजपा को समझ लेना चाहिए कि AAP एजेंसी से डरते और ना हम मोदी सरकार से डरते हैं। AAP इंडिया अलायंस के साथ ही जाएगी।
.







































