PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया X पर लिख किया बड़ा ऐलान,

shubkaran-singh-post-mortem-final-rituals-farmers-meeting-punjab-government-demand-khanauri-border-bathinda

.

.

PTB Big न्यूज़ मोहाली : किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर 21 फरवरी को जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार एक करोड़ रुपए देगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि शुभकरण की छोटी बहन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। गुरुवार शाम को किसान नेताओं और प्रशासन के बीच मीटिंग हुई थी। किसानों की तरफ से शुभकरण को शहीद का दर्जा, परिवार को आर्थिक सहायता, बहन को सरकारी नौकरी और

.

.

हरियाणा सरकार-पुलिस पर मामला दर्ज करने की मांग रखी गई। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक वह शुभकरण का पोस्टमॉर्टम नहीं कराएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया X पर लिखा- “खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फर्ज निभा रहे हैं।”

.

shubkaran-singh-post-mortem-final-rituals-farmers-meeting-punjab-government-demand-khanauri-border-bathinda

.

.

CM भगवंत मान ने कहा कि शुभकरण को ‘नफरत के साथ चलाई गई गोली’ का शिकार बनाया गया, इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं होगी और उन्हें अपराध के अनुसार सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस युवक की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच के बाद एफ.आई.आर. दर्ज की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा देना यकीनी बनाया जाएगा।

.

.

.

Latest News