PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

पंजाब से बड़ी ख़बर, कांग्रेसियों व पुलिस में हुई झड़प, सांसद बिट्‌टू और आशू को मारे धक्के, जाने पूरा मामला,

ludhiana-clash-between-congressmen-and-police-congress-mp-ravneet-singh-bittu-locked-mcl-zone-protest-big-news

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ ने आज नगर निगम के जोन-A दफ्तर का ताला लगा दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की सांसद बिट्‌टू और पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशू से धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने पुलिस कर्मचारियों पर चूड़ियां फेंकी।

.

.

वहीं, निगम अधिकारियों ने कटर मशीन का इस्तेमाल कर संगल और ताला काटने की कोशिश की। निगम दफ्तर में ताला जड़ने के लिए करीब 10 मिनट सांसद बिट्‌टू को लगे। बिट्‌टू ने कहा कि कांग्रेसियों के हाथ कटवाने के लिए शहर के विधायकों की शह पर आज कटर चला है। MP रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि आज बड़ी संख्या में पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी।

.

जब वह ताला जड़ने लगे तो शहर के 6 विधायकों की शह पर निगम अधिकारियों ने जंजीर काटने के लिए कटर मशीन का इस्तेमाल किया। पूर्व विधायक संजय तलवाड़ के चोट लगी है। सांसद बिट्‌टू ने कहा कि संजय तलवाड़ की अंगुली मशीन से चोटिल हुई है। इस कारण कांग्रेस कटर चलवाने वालों के खिलाफ एक्शन लेगी। सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक लगातार कटर चलाने वाले व्यक्ति को फोन कर रहे थे। वह उससे कटर लगातार चलाने के लिए दबाव बना रहे थे।

.

.

बिट्‌टू ने कहा कि निगम कमिश्नर भी प्रदर्शनकारियों पर इस तरह की कार्रवाई को रोकने में असमर्थ दिखे। कहा कि कटर कहां से आया यह जांच का विषय है। बिट्‌टू ने कहा कि आज उनके साथ आम लोग रोजगार मांगने, पेंशन मांगने गए थे, लेकिन अधिकारी सरकार की शह पर लोगों के हाथ तक काटने पर उतारू हो गए है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बिट्‌टू अलग-अलग इलाकों में सफाई व अन्य निगम कार्य न होने के कारण बैठकें भी कर रहे थे। सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने 4 दिन पहले कहा था कि निगम में फर्जी वेतन का घोटाला सामने आया है। इसी तरह ग्लाडा में फर्जी SEO का मामला सामने आया है।

.

निगम चुनाव न होने के कारण विधायक अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। आम लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। लोगों की दुकानों और घरों के बाहर कूड़े के ढेर लग रहे हैं। बिट्‌टू ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई पड़ी है। पिछले 2 साल का समय उन्होंने नई सरकार बनने के कारण दिया था, लेकिन अब जब चुनाव नजदीक आने पर भी शहर में कोई काम नहीं हो रहा।

.

.

MLA गुरप्रीत गोगी ने कहा कि बिट्‌टू ने यदि रोष प्रदर्शन करना था तो वह शांतिपूर्वक करते। सरकारी कार्यालयों को ताले जड़ना गैरकानूनी है। वह निगम कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर से कहेंगे कि मामले की जांच करते तुरंत धरनाकारियों पर FIR दर्ज की जाए। निगम कर्मचारियों ने जो भी कार्य किया होगा, वह कानून के मुताबिक किया होगा। शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन वचनबद्ध है। बिट्‌टू शहर में जंगलराज बनाने चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। चुनाव नजदीक आते देख बरसाती मेंढ़क की तरह बिट्‌टू और उनके साथी अब कूद रहे हैं। जनता समझदार है, इनके बहकावे में नहीं आने वाली।

Latest News