PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

अब बसों में बिना केश के भी कर सकेंगे सफर, इस सरकार ने की बड़ी शुरुआत,

shimla-himachal-cashless-tickets-hrtc-buses-shimla-himachal-government-online-bus-pass

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार से बसों में कैशलेस टिकट सुविधा शुरू हो गई है। यह सेवा अभी शिमला शहर में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में आरंभ की गई है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने इस सेवा का शुभारंभ किया। HRTC का दावा है कि बसों में कैशलेस टिकट सुविधा शुरू करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है।

.

.

शिमला में यात्री अब HRTC की बसों में नकद के अलावा डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और क्यूआर कोड स्कैन से किराए का भुगतान कर सकेंगे। मेट्रो की तर्ज पर HRTC बसों में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) से भी टिकट का भुगतान किया जा सकेगा। यानी लोग NCMC कार्ड बनाकर भी बसों में परिवहन सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे। NCMC कार्ड से बसों में टिकट की सुविधा भी आज तक किसी राज्य में नहीं है।

.

shimla-himachal-cashless-tickets-hrtc-buses-shimla-himachal-government-online-bus-pass

.

निगम के MD रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि HRTC और SBI के बीच बुधवार को ही करार हुआ है। उन्होंने बताया कि SBI के पेमेंट गेटवे से भी किराए देने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी यह सुविधा शिमला शहर में चलने वाली बसों में मुहैया कराई गई है। अगले तीन महीने में निगम का लक्ष्य प्रदेश के ज्यादातर डिपुओं में कैशलैस भुगतान की सुविधा शुरू करना है। HRTC को 4500 मशीनें दे दी गई हैं।

.

shimla-himachal-cashless-tickets-hrtc-buses-shimla-himachal-government-online-bus-pass

.

इस दौरान डिप्टी सीएम ने कॉलेज स्टूडेंट के लिए ऑनलाइन पास सुविधा और शिमला से जुब्बड़हट्‌टी एयरपोर्ट तक टैंपो ट्रेवलर सेवा का भी शुभारंभ किया। इसके बाद कॉलेज स्टूडेंट को पास बनाने के लिए HRTC काउंटर पर लंबी लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। कॉलेज के बच्चे घर बैठे पास के लिए कहीं से भी अप्लाई कर सकेंगे।  इसी तरह टैंपो टैक्सी सेवा शुरू होने से फ्लाइट में जुब्बड़हट्‌टी पहुंचने वाले लोग आसानी से शिमला पहुंच पाएंगे। अब तक यहां से ऐसी कोई सेवा नहीं थी। ज्यादातर लोग टैक्सी करके शिमला पहुंचते थे। अब एचआरटीसी की टैक्सी में आसानी से पहुंच सकेंगे।

.

Latest News