उम्मीदवारों की खर्च सीमा भी बढ़ाई, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर भी रहे मीटिंग में मौजूद,
PTB Big न्यूज़ जालंधर : लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होते ही चुनावी माहौल बन गया है। हर राज्य ने अपने स्तर पर इलेक्शन कमिशन द्वारा जारी की गई हिदायतों के आधार पर आदेश लागू करने शुरू कर दिए हैं। पंजाब के जालंधर में जिला निर्वाचन अधिकारी/ डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के साथ मीटिंग की। जिसके बाद एक प्रेसवार्ता कर उन्होंने चुनावी तैयारियों को मीडिया के साथ साझा की।
. .जिला निर्वाचन अधिकारी/ डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि, कोई भी व्यक्ति चुनाव प्रचार सामग्री जैसे पंफलेट और पोस्टर आदि नहीं छापेगा। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया गया तो उसे 6 महीने तक की जेल और 2000 रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। डीसी सारंगल ने बताया कि, जिले में हर धार्मिक, नस्ल और जाति समुदाय को लेकर भी कोई भी प्रचार किए जाने की प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसा करने वाली पार्टी या व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
.
जिले के डीसी विशेष सारंगल ने कहा कि, इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 16 लाख 42 हजार लोग वोट डालेंगे। जिसमें पुरुषों की संख्या साढ़े आठ लाख, 7.88 लाख महिलाएं और थर्डजेंडर 42 हैं। जनपद में कुल पोलिंग स्टेशन 1951 बनाए जाएंगे और पोलिंग लोकेशन 1100 के करीब होंगे। 39 हजार से ज्यादा वोटर पहली बार इस इलेक्शन में वोट करेंगे। डीसी ने कहा कि, हमारा टारगेट है कि हम इस बार 70 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग करवाएं। इसे लेकर हमारी टीमें लगातार काम कर रही हैं।
.बता दें कि, इस बार सुरक्षा को लेकर डीसी विशेष सारंगल ने जालंधर सिटी पुलिस के कमिश्नर स्वप्न शर्मा और रूरल पुलिस के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को सुरक्षा को लेकर सख्त आदेश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि एरिया की सुरक्षा को लेकर उन्हें वेपन धारकों को जल्द से जल्द सभी हथियार जमा करवाने होंगे। साथ ही सिटी में 2 हजार और रूरल एरिया में 1800 के करीब पुलिस मुलाजिम सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।
.डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि जालंधर जिले में पैसे के दुरुपयोग और ज्यादा कैश लेकर चलने पर पूर्ण रूप से पाबंदी है। इसे लेकर इलेक्शन टीम द्वारा जिले के सभी बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की गई। जिसमें उन्हें सख्त आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई भी संदिग्ध एंट्री और ज्यादा पैसे की एंट्री होती है तो उसके बारे में तुरंत चुनाव अधिकारी या इलेक्शन डेस्क पर सूचित किया जाए। जिससे तुरंत प्रभाव से उस पर कार्रवाई की जाए।
. .







































