.
.
Jalandhar Deputy commissioner congratulated the people of Deepawali festival of lights
लोगों को ग्रीन और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का दिया आहवान, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिशनर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने लोगों को रोशनी के त्यौहार दीपावली की बधाई और शुभ कामनाएँ देते हुए इस दीपावली को ग्रीन और पर्यावरण अनुकूल मनाने का न्योता दिया / जिससे प्रदूषण की समस्या को रोका जा सके / डिप्टी कमिशनर ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को अपने घर तेल के दीये जला कर इस रोशनीं के त्यौहार को पूरे उत्साह और धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार मनाना चाहिए /
.
.
उन्होने कहा कि दीपावली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का महत्वपूर्ण संदेश देता है / और हमें इस अवसर पर प्रदूषण की समस्या पर नियंत्रण पाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगा कर साफ सुथरी और हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त दीपावली माननी चाहिए / उन्होंने कहा कि शहर निवासियों को प्रदूषण की समस्या को हल करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने के लिए आगे आना चाहिए /
.
.
इस तरह श्री शर्मा ने लोगों को कहा कि वे अदालत के आदेशों की पालना करते हुए दीपावली की रात को पटाखें रात 8 बजे से रात 10 बजे तक ही चलाये / श्री शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से ध्वनि और वायु प्रदूषण को रोकने के लिए किये जाने वाले प्रयासों को सफल बनाने के लिए लोगों को बहुमूल्य सहयोग देना चाहिए /
.
.
श्री शर्मा ने आशा जताई कि यह दीपावली एक बार फिर लोगों के लिए खुशहाली लाने के साथ-साथ सांप्रदायिक सदभावना और आपसी भाईचारे को मज़बूत करेगी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
Jalandhar Deputy commissioner congratulated the people of Deepawali festival of lights






































