.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Celebrated Green Diwali festival at Trinity College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : ट्रिनटी कॉलेज जालंधर में आज दिवाली का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया / इस मौके पर जालंधर डायसिस के एडमिन्सट्रेटर रैव. बिशप एमनिलो रुफिनो ग्रेशियस विशेष रूप से पहुंचे / प्रोग्राम की शुरुआत भक्ति संगीत से हुई / प्रोग्राम में ट्रिनटी कॉलेज के डॉयरेक्टर रैव. फादर पीटर ने विशप का स्वागत किया /
इस मौके विद्यार्थियों ने रंगोली और दीपों से कॉलेज को रोशन किया / दिवाली आपसी प्यार, साँझ और रौशनी का त्यौहार है / इस मौके छात्र सोफिया ने कॉलेज के छात्रों को सुरक्षित ढंग से ग्रीन दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया / रैव. बिशप एमनिलो रुफिनो ग्रेशियस ने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रोग्राम की तारीफ करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी /

इस मौके पर कॉलेज के छात्रों ने बातावरण के प्रति बफादार रहने और ग्रीन दिवाली मनाने के प्रति जाग्रति पैदा करने के उदेश्य से गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में एक रैली भी निकाली / आज का यह प्रोग्राम कॉमर्स विभाग के प्रयत्नों से सफल हुआ / सारे प्रोग्राम में स्टॉफ सेक्रेटरी प्रो. स्मृति ने मंच संचालन की भूमिका बखूबी रूप से निभाई /

इस मौके पर कॉलेज के डॉयरेक्टर रैव. फादर पीटर, प्रिंसिपल अजय पराशर, रैव. फादर जॉनसन, रैव. फादर थॉमस, रैव. सिस्टर प्रेमा, रैव. सिस्टर रीटा, प्रो. पूजा गाबा, प्रो. बलजीत कौर, प्रो. निधि शर्मा, प्रो. जैसी जूलियन, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. धर्मवीर, प्रो. इंद्रजीत कौर, प्रो. नीतू खन्ना, प्रो. स्मृति, प्रो. राजिंदर कौर, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. मलकियत सिंह, प्रो. नवदीप सिंह, प्रो. करणवीर सिंह के इलावा सभी अध्यापकगण और काफी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे / कार्यक्रम में प्रिंसिपल अजय पराशर ने अपने भाषण से सभी का इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
Celebrated Green Diwali festival at Trinity College Jalandhar



































