PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर, 7 लुटेरों ने किया युवक पर जानलेवा हमला, लूटी नकदी व दस्तावेज, प्राइवेट पार्ट्स पर किए कई वार, हालत गंभीर

punjab-jalandhar-youth-attacked-and-looted-snatchers-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में काजी मंडी के पास करीब 7 लुटेरों ने एक मजदूर के साथ मारपीट की और उसकी पूरे हफ्ते की मजदूरी छीन ली और फरार हो गए। आरोपियों ने पीड़ित मजदूर को इतनी बुरी तरह पीटा कि देर रात उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोपियों ने पीड़ित युवक के प्राइवेट पार्ट्स पर कई बार हमला किया।

.

.

घटना की जानकारी थाना रामामंडी पुलिस को दे दी गई है। लम्मा पिंड में स्थित एक कॉलोनी के रहने वाले मोनू के परिवार ने बताया कि मोनू मजदूरी कर किसी तरह अपने घर चलाता है। मोनू के पिता की मौत हो चुकी है। मंगलवार को देर रात मोनू अपने काम से घर लौट रहा था। जब वह काजी मंडी के पास पहुंचा तो करीब सात अज्ञात लुटेरों ने हथियारों के

.

.

बल पर मोनू को रोक लिया और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने पीड़ित पर के कंधे, पेट और प्राइवेट पार्ट पर कई बार वार किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पीड़ित ने किसी की मदद से मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। परिवार ने तुरंत मोनू को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। 

.

.

मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी पीड़ित मोनू से करीब पांच हजार रुपए मजदूरी और उसके दस्तावेज लूट ले गए। वहीं, मोनू के परिवार ने कहा- उसे यूरेन पास करने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि आरोपियों ने कई बार उसके प्राइवेट पार्ट पर वार किया। आज पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू करेगी। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।

.

.