PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब के पूर्व CM चन्नी ने बीजेपी के नेता पर लगाए तस्करों के साथ गहरे संबंध के गंभीर इल्जाम,

punjab-former-cm-charanjit-singh-channi-jalandhar-serious-allegations-on-bjp-leader

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में स्थित भार्गव कैंप से बीते दिन सिटी पुलिस ने एक किलो हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में राजनीति तेज हो गई है। पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर सिटी से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने गिरफ्तार किए गए तस्कर की एक फोटो शेयर कर बीजेपी पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं।

.

.

जिसमें आरोपी तस्कर आप से विधायक जोकि इस समय बीजेपी में शामिल हो चुके हैं के भाई के साथ खड़े आरोपी के साथ फोटो करवा रहे हैं। उक्त फोटो शेयर कर चरणजीत सिंह चन्नी ने बीजेपी उम्मीवार सुशील रिंकू पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि बीजेपी नेताओं के खुद के लिंक तस्करों के साथ हैं, तो वह दूसरी पार्टी को क्या ही कह सकेंगे।

.

punjab-former-cm-charanjit-singh-channi-jalandhar-serious-allegations-on-bjp-leader

.

आपको यह भी बता दें कि बीते दिन भार्गव कैंप में चार थानों और स्पेशल सेल की टीम ने छापेमारी कर एक किलो हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें आरोपियों की पहचान भार्गव कैंप ग्राउंड के पास रहने वाले वरिंदर कुमार उर्फ मौला, उसका भाई जतिंदर कुमार उर्फ जिंदर और रोहित कुमार उर्फ काका के रूप में हुई थी।

.

.

इसे लेकर एडीसीपी आदित्या ने कहा था कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर भारी मात्रा में नशा बिक रहा है। आरोपी अपने घर में ही हैं। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। चार थानों की पुलिस को इकट्ठा कर लिया। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ पुलिस जल्द एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

.

.

आपको यह भी बता दें कि आरोपियों के नेटवर्क इतने तेज थे कि पुलिस के आने से पहले उन्हें रेड का पता चल गया था, हालांकि पुलिस की सूझबूझ से उक्त आरोपियों को पहले ही दबोच लिया गया। आरोपियों ने घर के अंदर एक किलो से ज्यादा हेरोइन छिपा रखा था। आरोपियों का अगला पिछला लिंक खंगाला जा रहे हैं ताकि इस नेटवर्क के सरगना तक पहुंचा जा सके।

.