PTB News

Latest news
बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक

देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी आज अपना नामांकन वाराणसी से किया दाखिल, UP के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

prime-minister-modi-filed-nomination-from-varanasi

.

PTB Big न्यूज़ बाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के काल भैरव मंदिर में दर्शन करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा की।

.

.

पीएम सुबह 9.30 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 20 मिनट गंगा पूजन किया। इसके बाद आरती कर क्रूज से नमो घाट पहुंचे। पीएम ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। प्रधानमंत्री नामांकन दाखिल करने के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

.

.

पीएम मोदी के नामांकन में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, लोजपा (R) प्रमुख चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। दक्षिण के सुपरस्टार पवन कल्याण भी वाराणसी पहुंचे।

.

.

आपको बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। पूरे रोड शो के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

.

.

.